1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नास्कॉम ने किया फेसबुक के फ्री बेसिक्‍स का विरोध, बताया नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ

नास्कॉम ने किया फेसबुक के फ्री बेसिक्‍स का विरोध, बताया नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jan 04, 2016 06:32 pm IST,  Updated : Jan 05, 2016 10:24 am IST

आईटी उद्योग के संगठन नास्कॉम ने एयरटेल जीरो तथा फ्री बेसिक्‍स जैसे प्लेटफॉर्म का विरोध किया है। उसका मानना है कि यह नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है

नास्कॉम ने किया फेसबुक के फ्री बेसिक्‍स का विरोध, बताया नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ- India TV Hindi
नास्कॉम ने किया फेसबुक के फ्री बेसिक्‍स का विरोध, बताया नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ

नई दिल्‍ली। आईटी उद्योग के संगठन नास्कॉम ने एयरटेल जीरो तथा फ्री बेसिक्‍स जैसे प्लेटफॉर्म का विरोध किया है। उसका मानना है कि यह नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है, क्योंकि इसमें कुछ प्रकार की सेवाओं के लिए इंटरनेट उपलब्धता के तौर तरीकों में भिन्नता है। नास्कॉम के अध्यक्ष आर चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि हम दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के ऐसे किसी मॉडल का विरोध करते हैं, जिसमें उन्‍हें अनुकूल दर या गति आदि के हिसाब से सामग्री के चयन का अधिकार हो।

उन्‍होंने कहा कि नास्कॉम ने अपने ये विचार भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के समक्ष रखे हैं और नियामक से आग्रह किया है कि टेलीकॉम ऑपरेटरों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए अलग मूल्य लेने की अनुमति न दी जाए।  चंद्रशेखर ने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की इस तरह की मूल्य में भिन्नता जैसा कि प्रत्यक्ष तौर पर एयरटेल जीरो या अप्रत्यक्ष रूप से फ्री बेसिक्स में देखने को मिलती है, वह नेट निरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन है।  ट्राई ने डाटा मूल्य में भिन्नता पर अपने परिपत्र पर संबद्ध पक्षों से सात जनवरी  तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं। यह नेट निरपेक्षता पर चल रही बहस का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा