1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाला यह शख्स दान करेगा अपनी प्रॉपर्टी, बनाया ये अजीब प्लान

13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाला यह शख्स दान करेगा अपनी प्रॉपर्टी, बनाया ये अजीब प्लान

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : May 03, 2017 08:51 am IST,  Updated : May 03, 2017 08:51 am IST

नार्वे के दसवें सबसे अधिक समृद्ध व्यक्ति के आई रोक्की के पास दो अरब यूरो ( करीब 13650 करोड़ रुपए) की संपत्ति है। उन्होंने इस दान करने के लिए प्लान बनाया है।

13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाला यह शख्स दान करेगा अपनी प्रॉपर्टी, बनाया ये अजीब प्लान- India TV Hindi
13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाला यह शख्स दान करेगा अपनी प्रॉपर्टी, बनाया ये अजीब प्लान

नई दिल्ली। नार्वे के एक अरबपति ने कहा कि वह अपने आर्थिक साम्राज्य का एक बड़ा हिस्सा समाज को दान करना चाहता है। वह इसके तहत वैज्ञानिक  समुदाय के समुद्री अनुसंधान से जुडे़ एक जहाज के लिए भी धन देगा।

इसलिए दान करेगा अपनी प्रॉपर्टी

नार्वे के दसवें सबसे अधिक समृद्ध व्यक्ति के आई रोक्की (उम्र 58 वर्ष) के पास दो अरब यूरो (13650 करोड़ रुपए) की संपत्ति है। वह 181 मीटर लंबे जहाज के लिए रकम दान करेंगे पर इसकी मात्रा नहीं बतायी गयी है। यह जहाज 2020 में चालू होगा। यह भी पढ़े: अगले 6 हफ्ते में ये 9 कंपनियां शेयर बाजार से जुटाएंगी 15 हजार करोड़ रुपए, आप भी उठा सकते हैं फायदा

नार्वे के दैनिक आफ्नेटपोस्टन के अनुसार अरबपति  आई रोक्की ने कहा

मैंने जो कमाया, उसका एक बड़ा हिस्सा समाज को मैं लौटाना चाहता हूं। इस अखबार के अनुसार रोक्के ने मत्स्य पालन और तेल एवं गैस क्षेत्रों में अरबों की संपत्ति बनायी।

बनाया ये प्लान

इस अनुसंधान जहाज पर चालक दल के 30 सदस्य और 60 वैज्ञानिक होंगे। यह जहाज वल्र्डवाइड फंड फोर नेचर के साथ मिलकर बनाया जाएगा। इस जहाज का उपयोग समुद्र में प्लास्टिक के विषय पर अनुसंधान में किया जाएगा। जनवरी में दावोस में हुए वल्र्ड इकोनोमिक फोरम के नुसार दुनिया के सागरों में 2050 तक जितनी मछलियां होंगी उससे कहीं ज्यादा प्लास्टिक अपशिष्ट होगा और इसकी वजह प्लास्टिक का अत्यधिक इस्तेमाल है। यह भी पढ़े:PM नरेंद्र मोदी का आदेश, कहा- फास्ट हो बेनामी संपत्ति के खिलाफ एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा