1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सार्वजनिक कंपनियों के प्रमुखों के साथ ‘नया भारत-2022’ पर बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, PSU की भूमिका पर होगा विचार

सार्वजनिक कंपनियों के प्रमुखों के साथ ‘नया भारत-2022’ पर बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, PSU की भूमिका पर होगा विचार

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 25, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 05:01 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों (PSU) के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में नए भारत की सरकार की योजना में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका पर विचार किया जाएगा।

Prime Minister Narendra Modi- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों (PSU) के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में नए भारत की सरकार की योजना में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका पर विचार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार बैठक में ‘नया भारत-2022 योजना’ को अमली जामा पहनाने और उसे सफल बनाने में केन्द्रीय उपक्रमों की भूमिका और उसके लिये रणनीति का खाका तैयार किया जा सकता है। लोक उपक्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 9 अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

बैठक में एनटीपीसी, इंडियन ऑयल व गेल सहित सभी प्रमुख सीपीएसयू के आला अधिकारी भाग लेंगे और मानव संसाधन, नवोन्मेष, वित्त व कंपनी संचालन से जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुति देंगे। अधिकारी ने कहा कि इस सम्मेलन में होने वाली चर्चा से ही नया भारत-2022 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यावहारिक रूपरेखा बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इसके अलावा कारपोरेट गवर्नेंस पर एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा प्रस्तुति भी दी जायेगी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की ओर से भी विशेष प्रस्तुति इसमें होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा