1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 267 अंक का उछाल और निफ्टी 83 अंक चढ़कर 7192 पर बंद

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 267 अंक का उछाल और निफ्टी 83 अंक चढ़कर 7192 पर बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 18, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Feb 18, 2016 05:23 pm IST

शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्‍स एक फीसदी से अधिक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 267.35 अंक चढ़कर 23,649.22 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 267 अंक का उछाल और निफ्टी 83 अंक चढ़कर 7192 पर बंद- India TV Hindi
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स में 267 अंक का उछाल और निफ्टी 83 अंक चढ़कर 7192 पर बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 267.35 अंकों की तेजी के साथ 23,649.22 पर और निफ्टी 83.30 अंकों की तेजी के साथ 7,191.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 154.60 अंकों की तेजी के साथ 23,536.47 पर खुला और 267.35 अंकों या 1.14 फीसदी तेजी के साथ 23,649.22 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,735.35 के ऊपरी और 23,448.21 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़ें- Make In India: अब भारत में बनेंगे एफ-16 लड़ाकू विमान, लॉकहीड मार्टिन देश में मैन्युफैक्चरिंग को तैयार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.95 अंकों की तेजी के साथ 7,177.40 पर खुला और 83.30 अंकों या 1.17 फीसदी तेजी के साथ 7,191.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,215.10 के ऊपरी और 7,127.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 61.76 अंकों की तेजी के साथ 9,814.35 पर और स्मॉलकैप 57.65 अंकों की तेजी के साथ 9,860.79 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.94 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.90 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.78 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.59 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.52 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा