1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ADB ने घटाया भारत की मुद्रास्फीति का पूर्वानूमान, 2019-20 में 4.10 प्रतिशत रहने का जताया अंदेशा

ADB ने घटाया भारत की मुद्रास्फीति का पूर्वानूमान, 2019-20 में 4.10 प्रतिशत रहने का जताया अंदेशा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 21, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 04:43 pm IST

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने रुपये में मजबूती तथा जीडीपी के पूर्वानुमान में कटौती के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत की मुद्रास्फीति का पूर्वानुमान घटाकर 4.10 प्रतिशत कर दिया है।

Strong rupee, lower GDP likely to tame inflation in India to 4.1 pc in FY20: ADB- India TV Hindi
Strong rupee, lower GDP likely to tame inflation in India to 4.1 pc in FY20: ADB Image Source : SOCIAL MEDIA

नयी दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने रुपये में मजबूती तथा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान में कटौती के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत की मुद्रास्फीति का पूर्वानुमान घटाकर 4.10 प्रतिशत कर दिया है। 

एडीबी ने एशियाई विकास परिदृश्य 2019 के साथ कहा कि भारत दक्षिण एशिया क्षेत्र की मुद्रास्फीति को कम करने का मुख्य कारक रहेगा। एडीबी ने दक्षिण एशिया के लिये मुद्रास्फीति का अनुमान 4.70 प्रतिशत से घटाकर 4.50 प्रतिशत कर दिया है। 

परिदृश्य में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 2019-20 के लिये 0.20 प्रतिशत घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति में अनुमान से कम तेजी, अक्टूबर 2018 के बाद रुपये की मजबूती तथा जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान में कमी के कारण भारत की मुद्रास्फीति का अनुमान 0.20 प्रतिशत घटाकर 2019-20 के लिये 4.10 प्रतिशत तथा 2020-2021 के लिये 4.40 प्रतिशत किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा