1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget Session 2026-27: गरीबी घटाने में बड़ी छलांग, 25 करोड़ लोग बाहर निकले, 95 करोड़ को सुरक्षा कवच

Budget Session 2026-27: गरीबी घटाने में बड़ी छलांग, 25 करोड़ लोग बाहर निकले, 95 करोड़ को सुरक्षा कवच

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Jan 28, 2026 12:43 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 01:25 pm IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि सरकार सच्ची सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।

बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।- India TV Hindi
बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। Image Source : SANSAD TV

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 के साथ भारत ने इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए इस सदी के पहले 25 वर्ष अनेक सफलताओं, गौरवपूर्ण उपलब्धियों और असाधारण अनुभवों से भरे रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 10–11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अपनी नींव को मज़बूत किया है। चाहे वह अर्थव्यवस्था हो, बुनियादी ढांचा, विज्ञान-तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य या सामाजिक क्षेत्र- भारत ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश की यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण आधार वर्ष है। आने वाले समय में यह मजबूत नींव भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। आइए जानते हैं देश की आर्थिक पहलुओं को लेकर राष्ट्रपति नेकौन सी खास बातें कहीं। 

  • सरकार सच्ची सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। नतीजतन, पिछले एक दशक में 25 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर आए हैं। सरकार के तीसरे कार्यकाल में, गरीबों को और सशक्त बनाने की मुहिम को और भी तेज़ी से आगे बढ़ाया गया है।
  • 2014 की शुरुआत में, सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स सिर्फ 25 करोड़ नागरिकों तक पहुंची थीं। सरकार की कोशिशों से अब करीब 95 करोड़ भारतीयों को सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स का फायदा मिल रहा है।
  • ग्रामीण इलाकों में रोजगार और विकास के लिए, विकसित भारत-जी राम जी कानून बनाया गया है। इस नए सुधार से गांवों में 125 दिनों के रोज़गार की गारंटी मिलेगी।
  • पिछले एक दशक में गरीबों के 4 करोड़ पक्के मकान बने। बीते एक साल में 32 लाख नए घर गरीबों को मिले। जल जीवन मिशन के साढ़े पांच वर्ष में 12 करोड़ परिवारों को पाइप से पानी पहुंचाया गया। बीते एक वर्ष में 1 करोड़ नए परिवार तक नल से जल की सुविधा पहुंची।
  • उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को एलपीजी कनेक्शन मिले हैं। बीते एक साल में सरकार ने पौने सात लाख करोड़ रुपये से अधिक लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों को पहुंचाया है। 
  • साल 2014 की शुरुआत में सिर्फ 25 करोड़ नागरिकों तक ही सोशल सिक्योरिटी की योजनाएं पहुंच पाती थीं। आज करीब 95 करोड़ नागरिकों तक यह योजनाएं पहुंच रही हैं। 
  • गरीब मरीजों के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना से बीते वर्ष देशभर के अस्पतालों में 11 करोड़ से ज्यादा मुफ्त इलाज किए गए हैं। इस योजना से बीते वर्ष 2.50 करोड़ गरीबों को मुफ्त इलाज मिला है। 
  • बीत लगभग डेढ़ वर्षों में करीब 1 करोड़ लोगों को वय वंदना कार्ड जारी किए गए हैं। इनकी मदद से करीब 8 लाख बुजुर्गों ने अस्पतालों में भर्ती रहते हुए अपना मुफ्त इलाज कराया है। 
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और पीएम सुरक्षा योजना से करोड़ों लोगों को बीमा कवरेज मिला है। इसके तहत 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम दिया गया है। 
  • पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड 350 मिलियन टन (35 करोड़ टन) खाद्यान्नों का उत्पादन किया है। 150 मिलियन टन उत्पादन के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है। मछली उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना है।
  • आज देश में बने 1 लाख 80 हजार से अधिक बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की वजह से लोगों को घर के पास इलाज मिलना सुनिश्चित हुआ है। 
  • देश के मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में भी रैपिड ग्रोथ दर्ज किया गया है। मोबाइल मैनुफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। 2025-26 के पहले पांच महीने में भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 1 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया था। इस साल भारत ने 100 से अधिक देशों को इलेक्ट्रिक व्हीक्लस का एक्सपोर्ट शुरू किया है। 
  • अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय पीएम ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआत हुई थी। बीते एक साल में भारत में लगभग 18000 किलोमीटर नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है। अब करीब-करीब भारत की पूरी ग्रामीण आबादी सड़क से जुड़ चुकी है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा