1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. New Rule From December 1: पेंशन से लेकर टैक्स तक... 1 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rule From December 1: पेंशन से लेकर टैक्स तक... 1 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 29, 2025 01:10 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 01:10 pm IST

दिसंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है। जिस तरह नए महीने में कीमतों, नियमों और सर्विसेज में बदलाव होता है, ठीक उसी तरह 1 दिसंबर 2024 से कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने वाले हैं, जो सीधे आपकी जेब, बजट और बचत को प्रभावित करेंगे।

दिसंबर से बदलने वाले...- India TV Hindi
दिसंबर से बदलने वाले रूल Image Source : CANVA

साल खत्म होने से ठीक पहले दिसंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रही है। पेंशन, टैक्स, LPG की कीमतों में अपडेट से लेकर हवाई सफर महंगा होने की आशंका तक, 1 दिसंबर से कई ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अगर आपने नवंबर के आखिरी दिनों तक जरूरी डॉक्यूमेंट जमा नहीं किए, तो आपकी पेंशन रुक सकती है, टैक्स नोटिस आ सकता है या यात्रा का खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इन नए नियमों को समय रहते समझकर अपनी प्लानिंग बना ली जाए, ताकि महीने की शुरुआत किसी परेशानी के साथ न हो।

1. UPS में शिफ्ट होने का अंतिम मौका

सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में शामिल होने का 30 नवंबर आखिरी दिन है। NPS से UPS में शिफ्ट होने के इच्छुक कर्मचारियों को इसी तारीख तक CRA पोर्टल पर आवेदन जरूरी है। अगर समय निकल गया, तो कर्मचारियों को इस विंडो के दोबारा खुलने का इंतजार करना पड़ेगा।

2. टैक्स फाइलिंग में देरी पर लगेगा जुर्माना

टैक्सपेयर्स के लिए नवंबर का आखिरी सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। TDS स्टेटमेंट (धारा 194-IA, 194-IB, 194M और 194S) की फाइलिंग की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। जिन लोगों के लिए धारा 92E के तहत ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट जरूरी है, उन्हें भी इसी तारीख तक रिटर्न भरना होगा। इसके अलावा, भारत में काम कर रही विदेशी कंपनियों की इकाइयों को फॉर्म 3CEAA जमा करना अनिवार्य है। कोई भी देरी आपको भारी पेनल्टी और नोटिस में फंसा सकती है।

3. हवाई सफर हो सकता है महंगा

1 दिसंबर को एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की समीक्षा होगी। अगर रेट बढ़ते हैं, तो दिसंबर भर फ्लाइट टिकट महंगे होने की पूरी संभावना है। इसकी मार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है।

4. पेंशन धारकों के लिए बेहद जरूरी चेतावनी

पेंशन पाने वाले व्यक्ति अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करते, तो अगले महीने से उनका पेंशन क्रेडिट रुक सकता है। यह प्रमाण पत्र बैंक, पोस्ट ऑफिस या डिजिटल माध्यम जैसे जीवन प्रमाण ऐप से आसानी से जमा किया जा सकता है।

5. LPG की कीमतों में बड़ा बदलाव संभव

हर महीने की तरह इस बार भी 1 दिसंबर को LPG सिलेंडर के दाम बदले जाएंगे। घरेलू एलपीजी के भाव बढ़े या घटे इसका सीधा असर घर के बजट पर पड़ता है। कमर्शियल सिलेंडर पहले ही सस्ता हो चुका है, ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं की निगाहें अब नए रेट पर टिकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा