1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone यूजर 17 सितंबर से iOS को कर सकेंगे अपडेट, Apple ने दी जानकारी

iPhone यूजर 17 सितंबर से iOS को कर सकेंगे अपडेट, Apple ने दी जानकारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 13, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 07:44 pm IST

कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि iOS 12 के साथ नये फीचर आ रहे हैं

Apple users can update iOS 12 from September 17th- India TV Hindi
Apple users can update iOS 12 from September 17th

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने iPhone के उन्नत मॉडल और स्मार्टवाच को बाजार में उतारने के ऐलान के साथ iOS 12 को 17 सितंबर से उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि iOS 12 के साथ नये फीचर आ रहे हैं।

Apple ने साथ ही लिखा है कि नये ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट 17 सितंबर से उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक नये ऑपरेटिंग सिस्टम में Apple यूजर 70 प्रतिशत अधिक तेजी से स्वाइप के जरिये कैमरा खोल सकेंगे, पहले के मुकाबले अधिक तेजी से टाइप कर सकेंगे और एक से अधिक एप पर काम कर सकेंगे। यह अपडेट iPhone 5S और उसके बाद के सभी मॉडल, आईपैड मिनी 2 और उसके बाद के मॉडल एवं आईपॉड (छठी पीढ़ी) के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा