1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में आई आज 130 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी, चांदी भी हुई 250 रुपए महंगी

Gold rate today: सोने में आई आज 130 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी, चांदी भी हुई 250 रुपए महंगी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 23, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 03:08 pm IST

स्‍थानीय ज्‍वेलर्स व रिटेलर्स की बढ़ी हुई खरीदारी की वजह से मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 130 रुपए बढ़कर 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। विदेशों में सकारात्‍मक मजबूत रुख और त्‍योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्‍थानीय ज्‍वेलर्स व रिटेलर्स की बढ़ी हुई खरीदारी की वजह से मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 130 रुपए बढ़कर 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई। वहीं दूसरी और औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 250 रुपए मजबूत होकर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना था कि विदेशों में मजबूती के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ताजा खरीदारी की वजह से सोने की कीमतों में तेजी लौटी है। सोमवार को सोने के भाव में 50 रुपए की गिरावट आई थी।

साउदी अरब और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण सोने की मांग सुरक्षित निवेश के लिए बढ़ गई है जिसकी वजह से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, सिंगापुर में सोना 0.79 प्रतिशत उछलकर 1232.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.76 डॉलर प्रति औंस हो गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 130-130 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,350 रुपए और 32,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्‍तर पर स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी हाजिर का भाव भी आज 250 रुपए बढ़कर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 251 रुपए उछलकर 39,010 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्‍कों का भाव हालांकि 75,000 रुपए खरीदी और 76,000 रुपए बिक्री प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा