1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 70 रुपए टूटकर भाव रह गया 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम

Gold rate today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, 70 रुपए टूटकर भाव रह गया 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 17, 2018 03:27 pm IST,  Updated : Feb 17, 2018 03:27 pm IST

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना आज 70 रुपए टूटकर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना आज 70 रुपए टूटकर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।  हालांकि, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 370 रुपए चढ़कर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा खुदरा व्यापारियों की मांग घटने तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोने में गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.50 प्रतिशत टूटकर 1,346.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 70-70 रुपए टूटकर क्रमश: 31,750 रुपए और 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई। पिछले दो दिन में सोना 520 रुपए चढ़ा था। गिन्नी के भाव हालांकि, 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 370 रुपए के लाभ के साथ 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी चांदी का भाव 25 रुपए के लाभ से 38,665 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए चढ़कर 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया। बिकवाल भी 1,000 रुपए के लाभ से 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा