1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Coronavirus impact: कोरोना वायरस के भय से डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट, 75 का स्तर टूटा

Coronavirus impact: कोरोना वायरस के भय से डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट, 75 का स्तर टूटा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 19, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 01:44 pm IST

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई और भारतीय मुद्रा 75 के स्तर से नीचे गिर गई। 

Rupee value, US dollar, coronavirus scare, coronavirus, Covid-19- India TV Hindi
Rupee falls below 75 level against US dollar amid coronavirus scare 

मुंबई। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई और भारतीय मुद्रा 75 के स्तर से नीचे गिर गई। मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार के भागीदार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं और इसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 169 हो चुके हैं। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 74.96 के भाव पर खुला। इसमें आगे गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 75.12 के स्तर पर जा पहुंचा। इस तरह रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले 86 पैसे की भारी गिरावट हुई। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 74.26 पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के चलते कारोबारियों में बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में तेज गिरावट और विदेशी फंडों के लगातार तेजी से बाहर जाने के चलते माहौल और खराब हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा