AADHAR
-
आधार से आयुष्मान भारत जैसी 3 योजनाओं का हो सकता है वित्तपोषण, पिछले कुछ साल में हुई 90,000 करोड़ की बचत: जेटली
आधार को पासा पलटने वाला बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि इसके क्रियान्वयन से हुई वित्तीय बचत से आयुष्मान भारत जैसी तीन परियोजनाओं का वित्तपोषण किया जा सकता है। आयुष्मान भारत लाखों गरीबी को मुफ्त में अस्पताल में इलाज प्रदान करने की योजना है।
बिज़नेस | Jan 06, 2019, 06:02 PM IST -
बैंक, टेलीकॉम कंपनियों को मिल सकती है आधार इस्तेमाल की अनुमति, वित्त मंत्री ने जताई संभावना
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि संसद से पारित कानून के जरिये मोबाइल फोन और बैंक खातों को आधार से जोड़ने की व्यवस्था को बहाल किया जा सकता है।
बिज़नेस | Oct 06, 2018, 05:20 PM IST -
खुशखबरी! स्कूलों में ही बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड, वहीं अपडेट भी होगा आधार का डाटा
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने कहा है कि जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें कोई भी स्कूल एडमिशन देने या अन्य सुविधाएं देने से मना नहीं कर सकता।
फायदे की खबर | Sep 05, 2018, 04:37 PM IST -
आधार संख्या सार्वजनिक करने के बारे में लोगों को जागरूक करने की योजना बना रहा है UIDAI
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार संख्या साझा करने के संबंध में लोगों को जागरूक करने की योजना बना रहा है।
बिज़नेस | Aug 12, 2018, 06:31 PM IST -
अभेद्य है आधार का बायोमेट्रिक डेटा, एक अरब बार प्रयास करने के बावजूद कोई हैक नहीं कर सकता : रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आधार का बायोमेट्रिक डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस डेटा को एक अरब बार कोशिश करने पर भी कोई हैक नहीं कर सकता है।
बिज़नेस | Jul 16, 2018, 02:35 PM IST
-
एयरटेल पेमेंट बैंक को आधार ईकेवाईसी का इस्तेमाल करने की मिली अनुमति, RBI ने नए ग्राहक बनाने से हटाया प्रतिबंध
आधार संबंधित ईकेवाईसी से जुड़े विवाद का सामना करने के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक ने गुरुवार को कहा है कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक और यूआईडीएआई से नए ग्राहक फिर जोड़ने की अनुमति हासिल हुई है।
बिज़नेस | Jul 12, 2018, 01:30 PM IST -
आधार आधारित DBT से सरकार को हुआ बड़ा फायदा, अब तक की 90,000 करोड़ रुपए की बचत
आधार से जुड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली शुरू होने के बाद से सरकार को इस साल 31 मार्च तक 90,000 करोड़ रुपए से अधिक की बचत हुई है। भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बिज़नेस | Jul 11, 2018, 08:05 PM IST -
जल्द ही आपको विभिन्न कामों के लिए नहीं देना होगा आधार, बस वर्चुअल आईडी से ही हो जाएगा काम
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने स्थानीय ऑथेंटिकेशन यूजर एजेंसियों (AUA) को एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि वे आधार की जगह वर्चुअल आईडी और यूआई टोकन को स्वीकार करें।
फायदे की खबर | Jun 30, 2018, 06:47 PM IST -
आपराधिक जांच में नहीं किया जा सकता आधार की बायोमेट्रिक जानकारी का इस्तेमाल, UIDAI ने किया स्पष्ट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कहा है कि आधार अधिनियम के तहत आधार की बायोमेट्रिक जानकारी (डेटा) का इस्तेमाल आपराधिक जांच में नहीं किया जा सकता है। प्राधिकरण का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) ने अपराध पकड़ने के लिए पुलिस को आधार की सूचनाओं की सीमित उपलब्धता की बातें की थी।
बिज़नेस | Jun 23, 2018, 11:22 AM IST -
आधार के लिए चेहरे से सत्यापन की शुरुआत एक महीने टली, अब अगस्त से होगी शुरू
आधार जारी करने वाले यूआईडीएआई ने चेहरे के जरिए सत्यापन (फेस रिक्गनाइजेशन) शुरू करने की योजना को एक महीने के लिए टाल दिया है। अब यह सुविधा एक अगस्त से शुरू होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकार (UIDAI) के सीईओ अजय भूषण पांडे ने यह जानकारी दी।
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 08:06 PM IST
-
UIDAI ने वर्चुअल आईडी सिस्टम के लिए समयसीमा बढ़ाई, अब 1 जुलाई से होगा लागू
UIDAI ने बैंक व दूरसंचार कंपनियों जैसे सेवा प्रदाताओं व एजेंसियों के लिए वर्चुअल पहचान प्रणाली पूरी लगाने व आधार के बदले इस तरह की आईडी स्वीकार करने की समय सीमा एक महीने बढ़ाकर अब 1 जुलाई कर दी है।
बिज़नेस | May 31, 2018, 05:34 PM IST -
UIDAI ने आधार सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ की रिपोर्ट को खारिज कर कहा, सख्त प्रकिया अपनाते हैं
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार के पंजीकरण सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ की रिपोर्ट के बीच गुरुवार को कहा है कि वह आधार जारी करने के लिए "कड़े पंजीकरण और अद्यतन प्रकिया" का पालन किया जाता है। प्राधिकरण ने विभिन्न उल्लंघनों के लिए 50,000 से अधिक ऑपरेटरों को काली सूची में डाला है।
बिज़नेस | May 03, 2018, 03:45 PM IST -
सिम कार्ड लेने के लिए अनिवार्य नहीं रहा आधार, दूसरे दस्तावेजों पर भी ले सकते हैं मोबाइल नंबर
जो लोग सिर्फ इसलिए अबतक अपने नाम से मोबाइल का सिम कार्ड नहीं पाएं कि उनके पास आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने देश के सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी कर दिया है कि वे सिम कार्ड के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी जैसे वैकल्पिक दस्तावेज स्वीकार करें।
बिज़नेस | May 02, 2018, 03:36 PM IST -
काल्पनिक डर दिखाकर आधार को विफल करना चाहता है एक खास वर्ग, UIDAI ने कहा सुरक्षित है डाटा
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि वह भविष्य में आधार डेटा विश्लेषण का इस्तेमाल कर सकता है। यूआईडीएआई ने कहा कि लोगों का एक वर्ग काल्पनिक डर दिखाकर इस राष्ट्रीय पहचान कार्यक्रम को विफल करना चाहता है।
बिज़नेस | Apr 19, 2018, 10:24 AM IST -
आधार प्रणाली में गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IMF ने भारत को दी ये सलाह, साथ ही की इस बात की तारीफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने गुरुवार को कहा कि भारत को आधार जैसे वृहद पहचान कार्यक्रम के क्रियान्वयन में गोपनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
बिज़नेस | Apr 13, 2018, 03:46 PM IST
-
1 जुलाई से चेहरे के जरिए होगा आधार कार्ड का सत्यापन, अंगुलियों के निशान मिटने से नहीं होगी परेशानी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) इस साल 1 जुलाई से अंगुलियों के निशान तथा आंखों की पुतलियों के अलावा चेहरे के जरिए भी आधार कार्ड धारकों के सत्यापन की शुरुआत करने वाला है।
फायदे की खबर | Mar 26, 2018, 01:23 PM IST -
UIDAI ने भी किया आगाह, आधार नंबर ऑनलाइन साझा करते समय सावधानी बरतना है जरुरी
आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों को किसी भी सेवा का लाभ लेने के लिए इंटरनेट पर आधार जैसी अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा है।
बिज़नेस | Mar 18, 2018, 10:46 AM IST -
अब ड्राइविंग लाइसेंस भी जुड़ेगा आधार से, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की चल रही है बातचीत
सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि वह ड्राइविंग लाइसेंस को बायोमेट्रिक पहचान आधार से जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत कर रहे हैं।
बिज़नेस | Feb 28, 2018, 09:53 AM IST -
आधार नहीं होने पर भी मिलेंगी ये आवश्यक सेवाएं, UIDAI ने गंभीरता से ली लोगों की शिकायत
आधार संख्या जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का कहना है कि आधार संख्या नहीं होने पर भी आवश्यक सेवाओं का लाभ देने से मना नहीं किया जा सकता है।
बिज़नेस | Feb 11, 2018, 02:12 PM IST -
आधार कार्ड बनवाने के लिए अब भटकने की नहीं होगी जरूरत, डाकघरों में फरवरी से मुफ्त में बनेगा आधार
अब लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार फरवरी में डाकघरों में आधार बनवाने की सुविधा शुरू करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, संबंध में विभागीय कार्य प्रगति पर है।
फायदे की खबर | Jan 25, 2018, 08:44 AM IST