1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Busines

BUSINES

Advertisement
  • नीरव मोदी घोटाले का असर: मूडीज ने पंजाब नैशनल बैंक की रेटिंग घटाई

    नीरव मोदी घोटाले का असर: मूडीज ने पंजाब नैशनल बैंक की रेटिंग घटाई

    अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने नीरव मोदी घोटाले की वजह से पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की पूंजी पर नकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए बैंक की रेटिंग घटा दी है। मूडीज ने इसके अलावा बैंक के आंतरिक नियंत्रण को भी कमजोर बताया है। हालांकि, एजेंसी ने बैंक के रेटिंग परिदृश्य को स्थिर रखा है जो यह दर्शाता है कि बैंक में हुई धोखाधड़ी के नकारात्मक प्रभाव को बहुत हद तक समाहित कर लिया गया है

    बिज़नेस | May 21, 2018, 03:17 PM IST
  • कुल पैदा गेहूं का एक तिहाई से ज्यादा सरकार ने खरीदा, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में लक्ष्य से ज्यादा खरीद

    कुल पैदा गेहूं का एक तिहाई से ज्यादा सरकार ने खरीदा, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में लक्ष्य से ज्यादा खरीद

    देश में इस साल जितना गेहूं पैदा हुआ है उसका एक तिहाई से ज्यादा सरकार ने खरीद लिया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आयी है। सरकार ने इस साल (रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19) देशभर में किसानों से जितनी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था, 21 मई तक उस लक्ष्य से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। देश के 3 प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में लक्ष्य से ज्यादा खरीद हुई है

    बिज़नेस | May 21, 2018, 03:04 PM IST
  • NCLT का भूषण स्टील की टाटा स्टील को बिक्री पर रोक से इनकार

    NCLT का भूषण स्टील की टाटा स्टील को बिक्री पर रोक से इनकार

    राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLT) ने कर्ज के बोझ से दबी भूषण स्टील के टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहण पर रोक से इनकार कर दिया है। भूषण स्टील इस समय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत है। NCLT की चेयरमैन न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय की अगुवाई वाली पीठ ने टाटा स्टील , निपटान पेशेवरों तथा भूषण स्टील की ऋणदाताओं की समिति (COC) को कंपनी के प्रवर्तक नीरज सिंघल की याचिका पर नोटिस जारी किया है। सिंघल ने इस बिक्री को चुनौती दी है।

    बिज़नेस | May 21, 2018, 01:50 PM IST
  • टाटा और भूषण की डील से SBI को मिलेंगे 8830 करोड़ रुपए, अन्य सरकारी बैंकों को भी राहत

    टाटा और भूषण की डील से SBI को मिलेंगे 8830 करोड़ रुपए, अन्य सरकारी बैंकों को भी राहत

    पिछले हफ्ते टाटा स्टील की कंपनी बामनीपाल स्टील लिमिटेड ने 36,400 करोड़ रुपये का भुगतान कर भूषण स्टील में जो 72.65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है उस डील से भारतीय स्टेट बैंक को 8830 करोड़ रुपए मिलेंगे। खुद SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है। SBI ने भूषण स्टील को कुल 11619 करोड़ रुपए का कर्ज दिया हुआ था लेकिन SBI का यह कर्ज NPA घोषित हो गया था।

    बिज़नेस | May 21, 2018, 10:44 AM IST
  • कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार गिरने के बाद पहली बार खुले शेयर बाजार में आज तेजी, सेंसेक्स 34900 के पार

    कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार गिरने के बाद पहली बार खुले शेयर बाजार में आज तेजी, सेंसेक्स 34900 के पार

    कर्नाटक में शनिवार को बीएस येदियुरप्पा की सरकार गिरने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि आज सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद रिकवरी देखी जा रही है

    बाजार | May 21, 2018, 09:46 AM IST
Advertisement
  • गोदरेज के फ्रिज और वाशिंग मशीन हो सकते हैं महंगे, अगले महीने कंपनी बढ़ा सकती है दाम

    गोदरेज के फ्रिज और वाशिंग मशीन हो सकते हैं महंगे, अगले महीने कंपनी बढ़ा सकती है दाम

    गोदरेज समूह की टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी गोदरेज ए प्लायंसेज जून से फ्रिज और वाशिंग मशीन की कीमतों में 2-3 प्रतिशत वृद्धि कर सकती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गोदरेज के कारोबार प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा कि जून से कीमतों में वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है

    बिज़नेस | May 21, 2018, 09:04 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल: लगातार आठवें दिन बढ़ी कीमतें, नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भाव

    पेट्रोल-डीजल: लगातार आठवें दिन बढ़ी कीमतें, नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भाव

    रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के भाव का रिकॉर्ड टूटने के बाद आज सोमवार को नया रिकॉर्ड बना है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में फिर से 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और भाव बढ़कर 76.57 रूपए प्रति लीटर हो गया है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है। रविवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल के दाम पहले ही हर रोज नई रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहे हैं

    बिज़नेस | May 21, 2018, 08:42 AM IST
  • बड़े NPA खातों के निपटारे से बैंकों को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद, जानिए 12 बड़े खाते

    बड़े NPA खातों के निपटारे से बैंकों को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद, जानिए 12 बड़े खाते

    वित्त मंत्रालय भूषण स्टील मामले के निपटान से उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि बैंकों को फंसे कर्ज (NPA) के सभी 12 बड़े मामलों के समाधान से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिलेंगे। ये वे मामले हैं जिन्हें रिजर्व बैंक ने अपनी पहली सूची में ऋण शोधन कार्यवाही के लिये भेजा है। पिछले सप्ताह टाटा समूह ने कर्ज में डूबी भूषण स्टील लि में 36,000 करोड़ रुपये में 72.65 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। इससे जहां फंसे कर्ज के मामले में बैंक सुदृढ होंगे वहीं उनका लाभ भी बढ़ेगा।

    बिज़नेस | May 20, 2018, 06:54 PM IST
  • 4 Years of PM Modi: वित्त मंत्रालय ने नोटबंदी को बताया बड़ी उपलब्धि, गिनाए इसके 10 फायदे

    4 Years of PM Modi: वित्त मंत्रालय ने नोटबंदी को बताया बड़ी उपलब्धि, गिनाए इसके 10 फायदे

    4 Years of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को इस महीने 4 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अपनी 4 साल की उपलब्धियों में नोटबंदी को बड़ी उपलब्धि माना है और इसके 10 बड़े फायदे गिनाए हैं। रविवार को वित्त मंत्रालय ने अपने ट्विटर हेंडल से नोटबंदी के फायदों की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के नोटों की नोटबंदी की घोषणा एक ऐतिहासिक फैसला रहा है। वित्त मंत्रालय ने इसके फायदे इस तरह से गिनाए हैं

    बिज़नेस | May 20, 2018, 07:02 PM IST
  • GST ने धीमी की पतंजलि की ग्रोथ, पिछले साल जैसा करिश्मा दिखने की उम्मीद कम

    GST ने धीमी की पतंजलि की ग्रोथ, पिछले साल जैसा करिश्मा दिखने की उम्मीद कम

    बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि को पिछले वित्त वर्ष में माल एवं सेवाकर (GST) लागू होने से कारोबार में झटका लगा है। पिछले कुछ सालों के दौरान साल-दर-साल तीव्र वृद्धि दर्ज करने वाली पतंजलि को पिछले वित्त वर्ष में मामूली वृद्धि होने का अनुमान है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह बात कही

    बिज़नेस | May 20, 2018, 05:44 PM IST
Advertisement
  • भारतीय चावल का स्वाद चखेंगे चीनी, मिलों के पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू

    भारतीय चावल का स्वाद चखेंगे चीनी, मिलों के पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू

    दुनिया में चावल के सबसे बड़े उपभोक्ता देश चीन ने भारतीय से चावल आयात की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही भारत सरकार और चीन के कस्टम विभाग (General Administration of Customs of People Republic of China) के बीच इसको लेकर प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर होंगे। वाणिज्य मंत्रालय की संस्था एपीडा की तरफ से यह जानकारी दी गई है

    बाजार | May 20, 2018, 02:15 PM IST
  • भारत दुनिया का छठा सबसे धनी देश, जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की लिस्ट

    भारत दुनिया का छठा सबसे धनी देश, जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की लिस्ट

    एक रपट के अनुसार भारत 8,230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व का छठा सबसे धनी देश है। अमेरिका इस मामले में शीर्ष पर है। रपट, ‘अफ्रएशिया बैंक वैश्विक संपत्ति पलायन समीक्षा’ के अनुसार इस सूची में अमेरिका 62,584 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन दूसरे और 19,522 अरब डॉलर के साथ जापान तीसरे स्थान पर है

    बिज़नेस | May 20, 2018, 12:41 PM IST
  • हफ्तेभर में सोना 450 रुपए सस्ता होकर 32000 के नीचे आया, चांदी का भाव भी घटा

    हफ्तेभर में सोना 450 रुपए सस्ता होकर 32000 के नीचे आया, चांदी का भाव भी घटा

    घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं कीम मांग में गिरावट और विदेशी बाजारों से कमजोरी का संकेत लेते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने की कीमतों में 450 रुपए की गिरावट आई है और भाव 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसी तरह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान घटने के कारण चांदी की कीमत भी हफ्तेभर में 200 रूपये की गिरावट के साथ 41,200 रूपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

    बाजार | May 20, 2018, 11:14 AM IST
  • Petrol Price at Record High: टूट गया पेट्रोल कीमतों का रिकॉर्ड, दिल्ली में 76.24 और मुंबई में 84.07 रुपए भाव

    Petrol Price at Record High: टूट गया पेट्रोल कीमतों का रिकॉर्ड, दिल्ली में 76.24 और मुंबई में 84.07 रुपए भाव

    Petrol Price at Record High: डीजल के बाद अब पेट्रोल की कीमतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार के दिन देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का जो दर्ज किया गया है, उस भाव पर दिल्ली में पेट्रोल कभी नहीं बिका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों बढ़कर 76.24 रूपए प्रति लीटर हो गई है जो अबतक का सबसे अधिक भाव है। रविवार को पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई

    बिज़नेस | May 20, 2018, 01:05 PM IST
  • पंजाब नैशनल बैंक के बॉन्ड्स की रेटिंग घटी, India Ratings ने किया डाउनग्रेड

    पंजाब नैशनल बैंक के बॉन्ड्स की रेटिंग घटी, India Ratings ने किया डाउनग्रेड

    पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में 13400 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद मार्च तिमाही के नतीजों में 13000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घाटे ने बैंक की रेटिंग को बिगाड़ा है। रेटिंग एजेंसियों ने PNB की रेटिंग को घटाना शुरू कर दिया है। शनिवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक India Ratings ने बैंक के बॉन्ड्स की रेटिंग को घटा दिया है

    बिज़नेस | May 19, 2018, 05:56 PM IST