1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Busines

BUSINES

Advertisement
  • नोटबंदी के पक्षधर रहे नीतीश कुमार ने बैंकों की भूमिका को लेकर उठाए सवाल

    नोटबंदी के पक्षधर रहे नीतीश कुमार ने बैंकों की भूमिका को लेकर उठाए सवाल

    उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने नोटबंदी के उपाय का उस समय भी समर्थन किया था जब वह राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार चला रहे थे। नीतीश जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बैंकों की बैठक में उन्होंने कहा कि मैंने नोटबंदी का समर्थन किया था, लेकिन बैंकों ने नोटबंदी में जिस तरह की भूमिका निभाई उसकी वजह से लोगों को उतना फायदा नहीं मिल पाया जितना मिलना चाहिये था।

    बिज़नेस | May 27, 2018, 10:39 AM IST
  • GST के तहत टैक्स चोरी का पहला मामला, 28 करोड़ चोरी में पिता-पुत्र गिरफ्तार

    GST के तहत टैक्स चोरी का पहला मामला, 28 करोड़ चोरी में पिता-पुत्र गिरफ्तार

    देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) व्यवस्था लागू होने के बाद इस व्यवस्था से टैक्स चुराने का पहला मामला सामने आया है। GST अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 करोड़ रुपए के टैक्स की चोरी में दिल्ली के शहादरा स्थित पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। शाहदरा के पिता और पुत्र की जोड़ी को को 22 मई को गिरफ्तार किया गया है।

    बिज़नेस | May 24, 2018, 04:58 PM IST
  • शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद

    शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद

    कर्नाटक की राजनीति में पिछले हफ्ते आए उतार-चढ़ाव की वजह से लंबे समय से दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने आज बुधवार को आई भारी गिरावट की आज गुरुवार को भरपायी कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है, सेंसेक्स 318.20 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34663.11 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 83.50 प्वाइंट बढ़कर 10513.85 पर बंद हुआ

    बाजार | May 24, 2018, 04:04 PM IST
  • बढ़ सकती हैं गेहूं की कीमतें, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया

    बढ़ सकती हैं गेहूं की कीमतें, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया

    किसानों से गेहूं की भारी खरीद के बाद अब सरकार ने गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया जिससे विदेशी गेहूं महंगा हो जाएगा और देश में पैदा हुए गेहूं की मांग बढ़ सकती है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जा रहा है, पहले आयात शुल्क 20 प्रतिशत था

    बाजार | May 24, 2018, 11:48 AM IST
  • बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा, अमेरिका से होता है ज्यादातर इंपोर्ट

    बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा, अमेरिका से होता है ज्यादातर इंपोर्ट

    अमेरिकी की तरफ से भारतीय स्टील और एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने भी सख्त कदम उठाए हैं। भारत में बादाम और अखरोट का सबसे ज्यादा आयात अमेरिका से होता है और अब भारत सरकार ने बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है जिससे अमेरिका से भारत आने वाले इन उत्पादों पर ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी

    बाजार | May 24, 2018, 09:59 AM IST
Advertisement
Advertisement