1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business New Sin Hindi

BUSINESS NEW SIN HINDI

  • शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद

    शेयर बाजार की ऊंची छलांग, सेंसेक्स 318 और निफ्टी 83 प्वाइंट बढ़कर बंद

    कर्नाटक की राजनीति में पिछले हफ्ते आए उतार-चढ़ाव की वजह से लंबे समय से दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने आज बुधवार को आई भारी गिरावट की आज गुरुवार को भरपायी कर ली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में आज जोरदार उछाल देखने को मिला है, सेंसेक्स 318.20 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34663.11 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 83.50 प्वाइंट बढ़कर 10513.85 पर बंद हुआ

    बाजार | May 24, 2018, 04:04 PM IST
  • बढ़ सकती हैं गेहूं की कीमतें, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया

    बढ़ सकती हैं गेहूं की कीमतें, सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया

    किसानों से गेहूं की भारी खरीद के बाद अब सरकार ने गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया जिससे विदेशी गेहूं महंगा हो जाएगा और देश में पैदा हुए गेहूं की मांग बढ़ सकती है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया जा रहा है, पहले आयात शुल्क 20 प्रतिशत था

    बाजार | May 24, 2018, 11:48 AM IST
  • बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा, अमेरिका से होता है ज्यादातर इंपोर्ट

    बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा, अमेरिका से होता है ज्यादातर इंपोर्ट

    अमेरिकी की तरफ से भारतीय स्टील और एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद भारत ने भी सख्त कदम उठाए हैं। भारत में बादाम और अखरोट का सबसे ज्यादा आयात अमेरिका से होता है और अब भारत सरकार ने बादाम और अखरोट पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है जिससे अमेरिका से भारत आने वाले इन उत्पादों पर ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी

    बाजार | May 24, 2018, 09:59 AM IST
  • शेयर बाजार ने की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 150 प्वाइंट से ज्यादा बढ़ा

    शेयर बाजार ने की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 150 प्वाइंट से ज्यादा बढ़ा

    बुधवार को भारी गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 151 प्वाइंट की बढ़त के साथ 34495 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो वह 36.30 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10466.65 पर कारोबार कर रहा है।

    बाजार | May 24, 2018, 09:33 AM IST
  • दीर्घकालिक समाधान बोलकर गुरुवार को भी बढ़ा दिए पेट्रोल और डीजल के दाम, ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 80 रुपए के पार

    दीर्घकालिक समाधान बोलकर गुरुवार को भी बढ़ा दिए पेट्रोल और डीजल के दाम, ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 80 रुपए के पार

    पेट्रोल और डीजल की ज्यादा कीमतों को लेकर देशभर में हो रही सरकार की निंदा के बाद बुधवार को सरकार की तरफ से कहा गया कि इसको लेकर दीर्घकालीन समाधान तलाशा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी आज गुरुवार को फिर से कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव 80 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 70 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है

    बिज़नेस | May 24, 2018, 09:08 AM IST
Advertisement
  • टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में घाटा, लेकिन आय में 18% की बढ़ोतरी

    टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में घाटा, लेकिन आय में 18% की बढ़ोतरी

    देश की बड़ी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी को मार्च तिमाही में घाटा उठाना पड़ा है, हालांकि कंपनी की आय और राजस्व में जोरदार ग्रोथ हुई है।

    बाजार | May 23, 2018, 05:05 PM IST
  • सेंसेक्स में 306 प्वाइंट की भारी गिरावट, निफ्टी भी 106 अंक लुढ़का

    सेंसेक्स में 306 प्वाइंट की भारी गिरावट, निफ्टी भी 106 अंक लुढ़का

    भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की रिकवरी के बाद आज बुधवार को एक बार फिर से बिकवाली हावी हुई है और बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 306.33 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 34344.91 पर बंद हुआ है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106.35 प्वाइंट घटकर 10430.35 पर बंद हुआ है।

    बाजार | May 23, 2018, 04:07 PM IST
  • 2 दिन में SBI का बाजार मूल्य 22000 करोड़ रुपए बढ़ा, NPA में आई कमी से बैंक के शेयर में तेजी

    2 दिन में SBI का बाजार मूल्य 22000 करोड़ रुपए बढ़ा, NPA में आई कमी से बैंक के शेयर में तेजी

    देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के फंसे हुए कर्ज में आई कमी की वजह से उसके शेयर में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है जिस वजह से बैंक के बाजार मूल्य में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2 दिन में SBI के शेयर में करीब 10 प्रतिशत का उछाल आया है जिस वजह से बैंक बाजार मूल्य लगभग 22000 करोड़ रुपए बढ़ चुका है

    बाजार | May 23, 2018, 10:18 AM IST
  • 10 दिन में पेट्रोल 2.68 रुपए और डीजल 2.58 रुपए बढ़ा, आज सरकार दे सकती है बड़ी राहत

    10 दिन में पेट्रोल 2.68 रुपए और डीजल 2.58 रुपए बढ़ा, आज सरकार दे सकती है बड़ी राहत

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी की गई है, 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद 14 मई से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाना शुरू कर दिए थे और आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिन में पेट्रोल की कीमतों में 2.51 रुपए से लेकर 2.68 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जबकि डीजल की कीमतों में 2.26 रुपए से लेकर 2.58 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है

    बिज़नेस | May 23, 2018, 10:19 AM IST
  • वेनेजुएला कच्चे तेल का भुगतान रुपये में लेने को तैयार, भारत को होगा फायदा

    वेनेजुएला कच्चे तेल का भुगतान रुपये में लेने को तैयार, भारत को होगा फायदा

    लगातार दबाव में चल रही भारतीय करेंसी रुपए के लिए अच्छी खबर है, दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला, भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करके उसका भुगतान भारतीय करेंसी रूपए में लेने को तैयार हो गया है। भारत में वेनेजुएला के राजदूत ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि ऐसा कर दोनों देशों को अमेरिका द्वारा लगाये गये प्रतिबंध से बचाया जा सकेगा

    बिज़नेस | May 23, 2018, 08:48 AM IST
Advertisement
Advertisement