1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business News I

BUSINESS NEWS I

Advertisement
  • शेयर बाजार में नया दिन नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 36,825 और निफ्टी 11,134 के ऑल टाईम हाई पर हुआ बंद

    शेयर बाजार में नया दिन नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 36,825 और निफ्टी 11,134 के ऑल टाईम हाई पर हुआ बंद

    मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और क्लोजिंग भी रिकॉर्ड स्तर पर दी, सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी रिकॉर्ड स्तर पर क्लोजिंग दी है। सेंसेक्स ने आज 36902.06 के आल टाइम हाई स्तर को छुआ है और 106.50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36825.10 पर बंद हुआ है

    बाजार | Jul 24, 2018, 04:30 PM IST
  • रेल इंक्वायरी का झंझट खत्म, 10 सेकेंड में आपके WhatsApp नंबर पर मिलेगी जानकारी

    रेल इंक्वायरी का झंझट खत्म, 10 सेकेंड में आपके WhatsApp नंबर पर मिलेगी जानकारी

    ट्रेनों की आवाजाही, पहुंचने और निकलने का समय या फिर इस तरह की किसी दूसरी जानकारी के लिए रेल इंक्वायरी का झंझट अब खत्म हो गया है। भारतीय रेल ने टूर एंड ट्रेवल कंपनी मेक माय ट्रिप के साथ करार करके एक WhatsApp नंबर जारी किया है जिसके माध्यम से ट्रेनों के बारे में पूछी गई जानकारी 10 सेकेंड से भी कम समय में आपके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी

    बिज़नेस | Jul 24, 2018, 01:49 PM IST
  • Stock Market Today : नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 11100 के पार

    Stock Market Today : नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 11100 के पार

    Stock Market Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कंपनी को शानदार तिमाही नतीजों की बदौलत शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 105.25 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36823.85 पर ट्रेड हो रहा है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है।

    बाजार | Jul 24, 2018, 09:33 AM IST
  • चेक बाउंस होने पर अब नहीं बचेंगे आप, लोकसभा ने पास किया विधेयक

    चेक बाउंस होने पर अब नहीं बचेंगे आप, लोकसभा ने पास किया विधेयक

    भविष्य में आपका दिया हुए चेक अगर बाउंस हो जाता है और आपके खिलाफ शिकायत होती है तो आपको अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को इस मामले से जुड़े विधेयक निगोशिएबल इंश्ट्रूमेंट्स (अमेंडमेंट) बिल को लोकसभा में ध्वनि मत से पास कर दिया गया है। संसोधित विधेयक का मकसद चेक बाउंस से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई और मुआवजे को लेकर कानून बनाना है।

    बिज़नेस | Jul 24, 2018, 08:59 AM IST
  • करीब 3 दशक बाद खुली कश्मीर की सबसे पुरानी सिल्क फैक्ट्री

    करीब 3 दशक बाद खुली कश्मीर की सबसे पुरानी सिल्क फैक्ट्री

    धरती पर जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर से अच्छी खबर आई है, कश्मीर में रेशम की सबसे पुरानी फैक्ट्री करीब करीब 30 साल बाद फिर से खुल गई है, रविवार को रविवार को श्रीनगर के सोलिना में स्थित 121 साल पुरानी फैक्ट्री में फिर से काम शुरू हो गया है। करीब 3 दशक पहले इस फैक्ट्री में काम रुक गया था। इस फैक्ट्री को 1897 में ब्रिटेन की सिल्क एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सर थॉमस वार्डले ने स्थापित किया था।

    बिज़नेस | Jul 23, 2018, 04:43 PM IST
Advertisement
Advertisement
  • GST के सबसे ऊंचे 28% स्लैब में बचे हैं सिर्फ 35 प्रोडक्ट, जानिए किन उत्पादों पर लगता है इतना ज्यादा टैक्स

    GST के सबसे ऊंचे 28% स्लैब में बचे हैं सिर्फ 35 प्रोडक्ट, जानिए किन उत्पादों पर लगता है इतना ज्यादा टैक्स

    माल एवं सेवा कर (GST) परिषद ने सबसे ऊंचे 28 प्रतिशत के कर स्लैब में उत्पादों की सूची को घटाकर 35 कर दिया है। अब इस सूची में एयर कंडिशनर, डिजिटल कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर, डिशवॉशिंग मशीन और वाहन जैसे 35 उत्पाद रह गए हैं। पिछले एक साल के दौरान जीएसटी परिषद ने सबसे ऊंचे कर स्लैब वाले 191 उत्पादों पर कर घटाया है। GST को एक जुलाई , 2017 को लागू किया गया था। उस समय 28 प्रतिशत कर स्लैब में 226 उत्पाद या वस्तुएं थीं।

    बिज़नेस | Jul 22, 2018, 05:12 PM IST
  • सुकन्या समृद्धि खाते में सालाना न्यूनतम जमा की सीमा घटाकर 250 रुपये की गई

    सुकन्या समृद्धि खाते में सालाना न्यूनतम जमा की सीमा घटाकर 250 रुपये की गई

    सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा की सीमा को 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है। इस कदम से अब अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। सरकार ने सुकन्या समृद्धि खाता नियम, 2016 में संशोधन किया है। इसमें कहा गया है कि इस खाते को खोलने के लिए अब 250 रुपये ही जमा कराने की जरूरत होगी। साथ ही सालाना इस खाते में 1,000 रुपये के बजाय 250 रुपये जमा कराने की ही अनिवार्यता होगी।

    फायदे की खबर | Jul 22, 2018, 03:59 PM IST
  • ग्वारसीड की खेती 17% पिछड़ी, पैदावार हो सकती है प्रभावित

    ग्वारसीड की खेती 17% पिछड़ी, पैदावार हो सकती है प्रभावित

    देश के तीन बड़े ग्वारसीड उत्पादक राज्यों में इस साल ग्वार की खेती पिछले साल के मुकाबले पिछड़ी हुई है जिस वजह से इस साल ग्वार की पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। देश में ग्वारसीड का ज्यादातर उत्पादन राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में होता है और इस साल इन तीनो ही राज्यों में ग्वार की खेती पिछले साल के मुकाबले पिछड़ी हुई है

    बाजार | Jul 22, 2018, 03:00 PM IST
  • गुरुग्राम नहीं बल्कि नोएडा बना घर खरीदारों की पसंद, 3 महीने में नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 51% बढ़ी बिक्री

    गुरुग्राम नहीं बल्कि नोएडा बना घर खरीदारों की पसंद, 3 महीने में नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 51% बढ़ी बिक्री

    दिल्ली और एनसीआर में अब गुरुग्राम नहीं बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा घर खरीदारों की पहली पसंद बन गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीते 3 महीने यानि अप्रैल से जून 2018 के दौरान मकानों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि गुड़गांव में बिक्री घटी है। संपत्ति परामर्शक वेबसाइट प्रॉपटाइगर के अनुसार, तिमाही के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की बिक्री 51 प्रतिशत बढ़कर 5,715 इकाई हो गयी, जबकि गुड़गांव में यह 52 प्रतिशत घटकर 1,922 इकाई रही

    बिज़नेस | Jul 22, 2018, 12:30 PM IST
  • Stock Market This Week: टॉप 10 में 7 कंपनियों का मार्केट कैप 53,800 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

    Stock Market This Week: टॉप 10 में 7 कंपनियों का मार्केट कैप 53,800 करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट 30 सबसे बड़ी कंपनियों के इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 53,799.78 करोड़ रुपए बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान हुआ।

    बाजार | Jul 22, 2018, 12:39 PM IST