BUSINESS NEWS I
-
RBI के फैसले से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार, सरकारी बैंक शेयरों में खरीदारी
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 37711.87 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है और फिलहाल 90.71 प्वाइंट की बढ़त के साथ 37697.29 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Aug 01, 2018, 09:40 AM IST -
अमेरिका और चीन का ट्रेड वार गहराने की आशंका, अमेरिका ढाई गुना तक बढ़ा सकता है आयात शुल्क
अमेरिका ने चीन से आयात होने वाली लगभग 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर पहले जितना आयात शुल्क लगाने के बारे में कहा था, उसमें करीब ढाई गुना की बढ़ोतरी हो सकती है।
बिज़नेस | Aug 01, 2018, 09:16 AM IST -
LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, सब्सिडी के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा
पहली अगस्त से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और घरेलू स्तर पर रुपये में आई कमजोरी की वजह से तेल कंपनियों को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े हैं
बिज़नेस | Aug 01, 2018, 09:08 AM IST -
2018 में देश का सोने का भंडार 3.8 टन बढ़ा, 561 टन हुआ कुल गोल्ड रिजर्व: WGC
करीब 9 साल के बाद देश के सोने के भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 के दौरान भारत में सोने के भंडार में 3.8 टन की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बिज़नेस | Jul 31, 2018, 03:27 PM IST -
रिलायंस इंडस्ट्री बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी, TCS को दूसरे नंबर पर धकेला
देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री अब फिर से देश की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है, मंगलवार को शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में जोरदार बढ़ोतरी हुई है
बिज़नेस | Jul 31, 2018, 01:11 PM IST
-
अमेरिका ने IMF को किया आगाह, कहा पाकिस्तान को कर्ज को लेकर गलती न करें
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अमेरिकी न्यूच चैनल सीएनबीसी से साक्षात्कार में IMF को आगाह करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई गलती नहीं करें। उन्होंने यह भी कहा कि IMF जो करेगा उस पर हमारी निगाह है
बिज़नेस | Jul 31, 2018, 01:19 PM IST -
Flipkart और Amazon को टक्कर देने उतरे मुकेश अंबानी? शुरू की इलेक्ट्रोनिक्स की ऑनलाइन बिक्री
भारत में ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते कारोबार को देखते हुए मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की रिटेल चेन रिलायंस रिटेल ने इलेक्ट्रोनिक्स की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है।
बिज़नेस | Jul 31, 2018, 10:42 AM IST -
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर
सोमवार को रिकॉर्ड स्तर तक जाने के बाद आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 37400 के नीचे आ चुका है
बाजार | Jul 31, 2018, 09:38 AM IST -
अमेरिका ने भारत को दी नाटो देशों जैसी रियायत, उच्च प्रौद्योगिकी उत्पाद बिक्री के लिये निर्यात नियंत्रण में ढील दी
वर्तमान में इस सूची में 36 देश हैं और भारत इसमें शामिल होने वाला एकमात्र दक्षिण एशियाई देश है। अन्य एशियाई देशों में जापान और दक्षिण कोरिया शामिल है
बिज़नेस | Jul 31, 2018, 09:01 AM IST -
SBI ने कोटक महिंद्रा बैंक को पछाड़ा, फिर बना देश का दूसरा बड़ा बैंक
बैंकिंग सेवाएं देने के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अब बाजार मूल्य के लिहाज से दोबारा देश का दूसरा बड़ा बैंक बन गया है, SBI ने कोटक महिंद्रा बैंक को फिर से तीसरे नंबर पर धकेल दिया है
बिज़नेस | Jul 30, 2018, 04:14 PM IST
-
RBI पॉलिसी से पहले शेयर बाजार हुआ मजबूत, सरकारी बैंक शेयरों में खरीदारी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स और निफ्टी
मुख्य पॉलिसी दरों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैठक के नतीजे आने से पहले शेयर बाजार में उत्साह दिख रहा है, सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुए हैं।
बाजार | Jul 30, 2018, 03:55 PM IST -
HDFC के शुद्ध लाभ में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आय 20 प्रतिशत बढ़ी
आवास ऋण मुहैया कराने वाली देश की बड़ी कंपनी हाउसिंग डेवलप्मेंट फाइनांस कार्पोरेशन (HDFC) को जून तिमाही में शानदार मुनाफा हुआ है।
बिज़नेस | Jul 30, 2018, 03:11 PM IST -
Petrol-Diesel : 16 दिन बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में में क्या है दाम
गातार 16 दिन तक पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती या स्थिरता रहने के बाद फिर से तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 13-14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है
बिज़नेस | Jul 30, 2018, 10:45 AM IST -
RBI पॉलिसी से पहले शेयर बाजार का नया रिकॉर्ड, Nifty 11300 के पार
ब्याज दरों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आज से शुरू होने वाली 3 दिन की बैठक से पहले शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
बाजार | Jul 30, 2018, 09:33 AM IST -
अन्य देशों के लिए भुगतान सेवा बना रही है WhatsApp
भारत में WhatsApp जहां भुगतान सेवा लॉन्च करने के लिए प्राधिकरणों से मंजूरी का इंतजार कर रही है वहीं इसने दूसरे देशों के लिए भुगतान सेवा बनाने का काम शुरू कर चुका है।
गैजेट | Jul 29, 2018, 05:20 PM IST
-
देश में पंजीकृत 5.43 लाख कंपनियां हो चुकी हैं बंद, केवल 66 प्रतिशत ही कर रही काम
देश में कुल पंजीकृत 17.79 लाख कंपनियों में से जून अंत तक करीब 66 प्रतिशत कंपनियां ही सक्रिय थीं। मुखौटा कंपनियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के बीच आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आयी है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार 30 जून तक 11.89 लाख से अधिक कंपनियां काम कर रही थी। यानी ये कंपनियां अपनी सामान्य कारोबारी गतिविधियों के साथ नियम के मुताबिक जरूरी सूचनाएं समय पर दे रही थी।
बिज़नेस | Jul 29, 2018, 05:01 PM IST -
चीन को चावल निर्यात करने के लिए 19 मिलों का हुआ चुनाव, हरियाणा की सबसे ज्यादा मिलें
भारत से चीन को निर्यात किए जाने के लिए 19 चावल मिलों का चुनाव किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय की संस्था एपीडा के मुताबिक जिन 19 मिलों का चुनाव हुआ है उनमें सबसे अधिक हरियाणा में 10, पंजाब में 4, तथा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मु-कश्मीर, तेलंगाना और महाराष्ट्र से 1-1 मिल शामिल हैं। चीन के कस्टम विभाग की तरफ से इन मिलों को मंजूरी दी गई है
बाजार | Jul 29, 2018, 04:33 PM IST -
इंफोसिस नोएडा में करेगी विस्तार, 5000 कर्मचारियों के लिए खोलेगी नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र
देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने घोषणा की है कि वह दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र खोलेगी। रविवार को लखनऊ में हुए राइजिंग यूपी पावरिंग न्यू इंडिया कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने यह घोषणा की है
बिज़नेस | Jul 29, 2018, 03:30 PM IST -
RBI पॉलिसी में ब्याज दर में बदलाव होने की कम उम्मीद: विशेषज्ञ
RBI ने जून में हुई पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य ब्याज दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था।
बिज़नेस | Jul 29, 2018, 02:33 PM IST -
बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो-करेंसी एक 'कबाड़' मुद्रा: Mastercard CEO
बंगा ने चिंता जताई है कि वेश्यावृत्ति , मादक पदार्थों , क्रेडिट कार्ड और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी समेत 95 प्रतिशत अवैध लेनदेनों के भुगतान में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग किया जाता है
बिज़नेस | Jul 26, 2018, 04:35 PM IST