1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका ने IMF को किया आगाह, कहा पाकिस्तान को कर्ज को लेकर गलती न करें

अमेरिका ने IMF को किया आगाह, कहा पाकिस्तान को कर्ज को लेकर गलती न करें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 31, 2018 12:34 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 01:19 pm IST

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अमेरिकी न्यूच चैनल सीएनबीसी से साक्षात्कार में IMF को आगाह करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई गलती नहीं करें। उन्होंने यह भी कहा कि IMF जो करेगा उस पर हमारी निगाह है

US warns against IMF bailout to Pakistan- India TV Hindi
US warns against IMF bailout to Pakistan

नई दिल्ली/वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) को पाकिस्तान को किसी संभावित राहत पैकेज के प्रति आगाह किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अमेरिकी न्यूच चैनल सीएनबीसी से साक्षात्कार में IMF को आगाह करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई गलती नहीं करें। उन्होंने यह भी कहा कि IMF जो करेगा उस पर हमारी निगाह है।

मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं कि पाकिस्तान IMF से 12 अरब डॉलर का भारी भरकम पैकेज चाहता है। पॉम्पियो से इसी बारे में पूछा गया था। इस बीच, IMF ने स्पष्ट किया है कि उसे अभी तक पाकिस्तान से इस तरह का आग्रह नहीं मिला है। 

IMF, विश्व बैंक और चीन के ऋण की चूक से बचने के लिए पाकिस्तान को अगले कुछ माह में तीन अरब डॉलर की जरूरत है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने का इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा