CHINA
-
Trade War: ट्रंप ने कहा चीन जितना ही बुरा है यूरोप, ईयू बोला अमेरिका को होगा भारी नुकसान
यूरोपीय संघ (ईयू) ने अमेरिका को वाहनों पर भारी शुल्क लगाने की धमकी को लेकर आगाह किया है।
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 07:39 PM IST -
US की तरफ से प्रतिबंध जारी रहने के बाद किम मजबूत कर रहा है चीन से रिश्ते, व्यापार बढ़ाने के लिए किया सीमा का दौरा
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने बीजिंग के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के स्पष्ट प्रयास में चीन से सटी अपनी देश की सीमा से लगे एक इलाके का दौरा किया। आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के मुताबिक, किम ने उत्तरी प्योंगान प्रांत में सिंडो प्रदेश स्थित चीनी बागान का दौरा किया।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:12 PM IST -
2 महीने में 17% बढ़ा चावल निर्यात लेकिन बासमती एक्सपोर्ट में आई कमी
वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड चावल निर्यात के बाद अब नए वित्त वर्ष 2018-19 में भी निर्यात में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के पहले 2 महीने यानि अप्रैल और मई के दौरान देश से चावल निर्यात में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि इस दौरान सिर्फ गैर बासमती चावल का निर्यात बढ़ा है जबकि बासमती चावल के निर्यात में कमी देखने को मिली है
बाजार | Jun 30, 2018, 04:15 PM IST -
ट्रेडवॉर के बीच चीन ने दिया भारत सहित 5 देशों को गिफ्ट, 8500 वस्तुओं से घटाएगा टैक्स
चीन और अमेरिका के बीच बढ़ रहे व्यापार युद्ध के बीच चीन ने भारत सहित 5 देशों को बड़ा गिफ्ट दिया है। चीन ने भारत से आयात होने वाली 8500 वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाने का फैसला किया है।
बिज़नेस | Jun 29, 2018, 09:45 AM IST -
ड्रैगन के आगे कमजोर पड़ रहा है अमेरिका, चीन पर निवेश की सीमा तय करने से ट्रंप ने पीछे खींचे अपने कदम
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब उस प्रस्ताव से कदम पीछे खींचने लगे हैं जिसके तहत अमेरीकी प्रौद्योगिकी कंपनियों में चीनी निवेश और चीन को उच्च-प्रौद्योगिकी निर्यात की सीमाएं तय करने की बात है। इसके बजाय राष्ट्रपति ने कांग्रेस से मौजूदा समीक्षा प्रक्रिया को और तेज करने को कहा है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 09:00 AM IST
-
19 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे Vivo Nex S और Nex A, ओप्पो फाइंड एक्स की तरह होगा पॉप-अप कैमरा
वीवो नेक्स एस और नेक्स ए के भारत में 19 जुलाई को लॉन्च होने की संभावना है। वीवो ने बुधवार को मीडिया को इनवाइट भेजकर इस नए डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी है। दोनों नए वीवो स्मार्टफोन को इस महीने के शुरुआत में पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया था
गैजेट | Jun 27, 2018, 08:55 PM IST -
अमेरिका से ट्रेड वार के बीच चीन ने भारत से मिलाया हाथ, भारतीय सोयाबीन से हटा दिया आयात शुल्क
चीन ने अमेरिका से चल रहे व्यापारिक युद्ध (ट्रेड वार) के बीच सोयाबीन पर भारत सहित चार अन्य देशों से आयात शुल्क हटा दिया है। चीन सरकार ने कहा कि भारत, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, लाओस और श्रीलंका से सोयाबीन पर आयात शुल्क वर्तमान के तीन फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया है।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 09:26 AM IST -
नए वेरिएंट्स और नई कीमत के साथ 29 जून को यहां लॉन्च हो रहा है ओप्पो फाइंड एक्स
ओप्पो ने पॉप-अप कैमरा और 92 प्रतिशत से अधिक स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाला अपना यूनिक फाइंड एक्स फ्लैगशिप को पेश किया है।
गैजेट | Jun 26, 2018, 06:56 PM IST -
अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध छिड़ते ही चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, सोयाबीन पर शुल्क हटाया
चीन ने भारत सहित चान अन्य देशों से आयातित सामान पर शुल्क खत्म करने या घटाने का फैसला किया है।
बिज़नेस | Jun 26, 2018, 06:27 PM IST -
ये चीनी कंपनी बजट स्मार्टफोन के साथ भारत में करेगी कमबैक, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव बिक्री
मेजू एक बार फिर भारत में फीचर पैक्ड बजट स्मार्टफोन के साथ कमबैक करने जा रही है। कंपनी ने मेजी एम6टी को मई में अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया था और मेजूमैटर्स के मुताबिक अब ये फोन भारत में भी लॉन्च होने वाला है।
गैजेट | Jun 26, 2018, 12:44 PM IST
-
चीन पर बड़ा हमला करने की तैयारी में हैं ट्रंप, अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों में चीनी निवेश पर लग सकता है प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियों का निवेश है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द अमेरिका की टेक्नोलॉजी में चीन के निवेश के खिलाफ नए उपायों की घोषणा कर सकते हैं।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 07:43 PM IST -
चीन से नहीं आएंगे दूध, चॉकलेट और मिल्क प्रोडक्ट्स, भारत सरकार ने आयात पर 23 दिसंबर तक के लिए लगाई पाबंदी
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि चीन से दूध, चॉकलेट, चॉकलेट उत्पाद तथा दूध से बने अन्य उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। यह प्रतिबंध 23 दिसंबर 2018 तक या अगले आदेश तक रहेगा।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 03:55 PM IST -
क्या चीन की OBOR परियोजना के लिए फाइनेंस करेगा AIIB? सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करने से किया इनकार
चीन की महत्वाकांक्षी वन बेल्ट वन रोड (OBOR) मुहिम से जुड़ी परियोजना में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (AIIB) द्वारा संभावित फाइनेंस पर सरकार ने अपना रूख सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि इन चीजों (ऋण प्रस्तावों) पर निदेशक मंडल स्तर पर चर्चा होती है और अंतिम निर्णय सभी हितों एवं दृष्टिकोणों को ध्यान में रखते हुए लिए जाते हैं।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 08:38 AM IST -
क्यों भारतीय ही बनते जा रहे हैं अमेरिकी कंपनियों के CEO? चीन कर रहा है इसपर माथापच्ची
अमेरिका में पढ़ाई के लिए हर साल भारत के मुकाबले चीन से दोगुने से भी ज्यादा छात्र जाते हैं लेकिन इसके बावजूद दुनिया की बड़ी अमेरिकी कंपनियों में CEO ज्यादातर भारतीय बन रहे हैं न की चीन के लोग। चीन आजकल इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है कि अमेरिकी कंपनियों में चीनियों मुकाबले ज्यादा भारतीय CEO क्यों बनते जा रहे हैं?
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 01:03 PM IST -
चीन और नेपाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में किए आठ बड़े करार, सीमेंट और पनबिजली के क्षेत्रों में हुए समझौते
नेपाल ने चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए अपने यहां पनबिजली, सीमेंट और कुछ अन्य क्षेत्रों में बुनियादी औद्योगिक सुविधाओं के विकास के लिए यहां करार किए। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है।
बिज़नेस | Jun 20, 2018, 04:52 PM IST
-
ट्रंप के बाद अब अमेरिकी सीनेट ने चीन को दिया झटका, चाइनीज़ कंपनी जेडटीई पर फिर से लगाया प्रतिबंध
अमेरिकी सीनेट ने आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ जाते हुए चीन की दूरसंचार कंपनी जेडटीई पर पुन : प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया।
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 04:54 PM IST -
चीन ने अमेरिका पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई की कर ली है तैयारी
चीन ने मंगलवार को अमेरिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। इससे पहले अमेरिका ने चेताया था कि वह चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगा सकता है। इसके बाद चीन ने अमेरिका की इस योजना को ‘ब्लैकमेल’ करार देते हुए कहा है कि वह भी इसके जवाब में कदम उठाने को तैयार है।
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 03:34 PM IST -
सेंसेक्स 35500 के नीचे फिसला, चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल में तेजी का असर
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार यूद्ध बढ़ने की आशंका की वजह से आज एशियाई शेयर बाजारों पर जो दबाव देखा जा रहा है उसका असर भारत के बाजारों पर भी दिखा है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स फिलहाल 85.03 प्वाइंट की नरमी के साथ 35463.23 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 32.95 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10766.90 पर ट्रेड हो रहा है
फायदे की खबर | Jun 19, 2018, 09:33 AM IST -
चीन ने किया अमेरिका पर पलटवार, अतिरिक्त शुल्क लगाने के लिए अमेरिकी सामान की सूची की तैयार
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध अब विकराल रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को अमेरिका द्वारा चीनी सामानों पर 50 अरब डॉलर मूल्य का अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के जवाब में चीन ने शनिवार को उन अमेरिकी सामानों की सूची तैयार की है, जिनपर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 12:48 PM IST -
सोना खरीदने का मौका हाथ से न जाने देना, WGC ने कहा अगले 30 सालों तक स्वर्ण बाजार का जलवा रहेगा कायम
वैश्विक स्वर्ण बाजार पर काम करने वाले एक निकाय के अनुसार चीन और भारत की अर्थव्यवस्थाओं के विस्तार के साथ सोने में अगले तीन दशक तक चमक तुलनात्मक रूप से बनी रहेगी। चीन के 2048 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और भारत उससे ठीक पीछे रहने का अनुमान है।
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 06:32 PM IST