DELHI
-
Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर
Monsoon Update: मानसून आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पहुंच चुका है, इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बरसात हो चुकी है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 03:59 PM IST -
Weather Forecast : मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन दिल्ली सहित इन 13 राज्यों में टूटेगा बारिश का कहर
दिल्ली सहित 13 राज्यों में अगले तीन दिन यानी 28, 29 और 30 जून को भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए बाकायदा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि इन जगहों के निवासी अपने-अपने स्तर पर हालात से निपटने के लिए तैयार रहें क्योंकि भारी बारिश की वजह से स्थिति बिगड़ सकती है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 11:31 AM IST -
Gold Rate Today: सोने के भाव में हल्की नरमी, चांदी का भाव 120 रुपए घटा
रम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार दूसरे दिन नीचे आया और 25 रुपये टूटकर 31,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 120 रुपये गिरकर 41 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गयी।
बाजार | Jun 27, 2018, 05:08 PM IST -
24-48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को लंबे समय के बाद हल्की बारिश हुई है और इस हफ्ते के अंत तक और भी जोरदार बरसात की संभावना है क्योंकि अगले 24-48 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि थमने के बाद अब फिर से मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 28 या 29 जून को दिल्ली में दाखिल हो जाएगा।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 03:01 PM IST -
दिल्ली में पोर्टा मीटर की पॉलिसी ला सकती है आप सरकार, किरायदारों को होगा फायदा
अगर आप भी दिल्ली में किराए के घर पर रहते हैं और बिजली बिल से परेशान हैं तो आपको दिल्ली सरकार जल्द बड़ी राहत दे सकती है।
बिज़नेस | Jun 22, 2018, 01:41 PM IST
-
दिल्ली में पोर्टा मीटर की पॉलिसी ला सकती है आप सरकार, किरायदारों को होगा फायदा
अगर आप भी दिल्ली में किराए के घर पर रहते हैं और बिजली बिल से परेशान हैं तो आपको दिल्ली सरकार जल्द बड़ी राहत दे सकती है।
बिज़नेस | Jun 22, 2018, 01:18 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: तेल कंपनियों ने घटाई कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उठाव के बावजूद गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से कटौती की है। गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे से लेकर 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है जबकि डीजल की कीमतों में 10 पैसे से लेकर 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। गुरुवार को हुई कटौती के बाद मुंबई में अब पेट्रोल का दाम 84 रुपए के नीचे और डीजल का दाम 72 रुपए के नीचे आ गया है
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 09:16 AM IST -
Gold Rate Today : वैश्विक संकेतों और लिवाली बढ़ने से चमका सोना, फिसल गई चांदी
वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की खरीद बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी बिकवाली के दबाव में 190 रुपए टूटकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
बाजार | Jun 19, 2018, 04:02 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 4 दिन बाद कीमतों में कटौती, मुंबई में 12 तो दिल्ली में 8 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
लगातार 4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है, हालांकि डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में में पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर और दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 01:00 PM IST -
‘22 जून से पहले मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कम, दिल्ली में महीने के अंत तक देगा दस्तक’
इस साल मानसून की समय से पहले शुरुआत के बाद अब यह सुस्त पड़ गया है, मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने इंडिया टीवी को बताया कि 22 जून से पहले मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद कम है, महेश के मुताबिक 22 जून के बाद ही मानसून मध्य भारत की ओर बढ़ेगा और तबतक मध्य भारत में बरसात होने की उम्मीद कम ही है
बिज़नेस | Jun 18, 2018, 11:52 AM IST
-
पेट्रोल-डीजल: और घट सकते हैं दाम, कच्चे तेल का भाव 10 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़का
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 दिन से किसी तरह की कटौती नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इनके दाम और घट सकते हैं क्योंकि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल का भाव घटकर ढाई महीने के निचले स्तर तक आ गया है जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर पर है।
बिज़नेस | Jun 18, 2018, 09:28 AM IST -
धूल और प्रदूषण के बाद अब आंधी और तूफान की चेतावनी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट
दिल्ली समते पंजाब, हरियाण, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3-4 दिन से धूल और प्रदूषण पहले ही परेशानी पैदा कर रहे हैं और अब मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और तूफान की चेतावनी और जारी कर दी है। मौसम विभाग ने पीले रंग का अलर्ट जारी किया है और 5 दिन यानि 15 जून से 19 तक कई जगहों में धूल भरी आंधी के साथ तूफान की चेतावनी है
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 09:07 AM IST -
दिल्ली में धूल से 3 दिन बाद ही मिलेगी राहत, मानसून के लिए भी 15 दिन का इंतजार
देश की राजधानी दिल्ली में छाई धूल से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि अगले 2-3 दिन तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही बना रहने की आशंका है। मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक 16 जून तक दिल्ली के मौसम में धूल छायी रहने की आशंका है
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 04:56 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 14 दिन बाद कीमतों की कटौती पर लगा ब्रेक, कच्चे तेल में स्थिरता का असर
लगातार 14 दिन तक दाम घटाने के बाद आज बुधवार को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल का भाव मंगलवार वाले स्तर पर ही है
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 12:33 PM IST -
Gold Rate Today: ट्रंप और किम कि मुलाकात से 150 रुपए सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी का भाव 1100 रुपए से ज्यादा बढ़ गया
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में आज गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सोना 150 रुपए टूटकर 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 1,110 रुपए चढ़कर 41,560 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
बाजार | Jun 12, 2018, 04:52 PM IST
-
वेबसाइट और केबल ऑपरेटर्स नहीं कर सकेंगे विश्व कप फुटबॉल मैचों का प्रसारण, दिल्ली हाई कोर्ट ने किया मना
दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेबसाइट और केबल ऑपरेटर्स तथा इंटरनेट सेवा प्रदाताओं समेत 160 इकाइयों पर सोनी से बिना लाइसेंस लिए अवैध तरीके से किसी भी रूप से 2018 फीफा विश्व कप के प्रसारण पर रोक लगा दी है। फुटबाल विश्वकप 14 जून से रूप में शुरू हो रहा है।
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 02:23 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 2 हफ्ते में पेट्रोल 2 रुपए सस्ता, लेकिन आगे थम सकती है कटौती
पिछले 2 हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार कटौती की वजह से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1.36 रुपए सस्ता हुआ है लेकिन इससे पहले लगातार 16 दिन हुई बढ़ोतरी में पेट्रोल 3.80 रुपए और डीजल 3.28 रुपए महंगा हुआ था। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 09:36 AM IST -
सोने का भाव 32000 रुपए के नीचे, कमजोर मांग का दिखा असर
वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कम रहने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यही रुख चांदी में भी देखा गया और यह 650 रुपये घटकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
बाजार | Jun 11, 2018, 04:42 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 68 रुपए के नीचे आया डीजल, लगातार 13 दिन से भाव में कटौती
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 13 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.85 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.36 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे और पेट्रोल के दाम 20 पैसे कम हुए हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 09:01 AM IST -
पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी को देखते हुए देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती कर रही हैं। रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 12 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.65 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल के दाम 18 पैसे कम हुए हैं।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 10:19 AM IST