DELHI
-
Petrol-Diesel Price Today: करीब 2 हफ्ते के निचले स्तर पर भाव, जानिए 2 महानगरों में क्या है कीमत
विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में आई गिरावट के बाद अब तेल कंपनियों ने फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाना शुरू कर दिए हैं। रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है और इस कटौती के बाद पेट्रोल का भाव 9 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर तथा डीजल का भाव 8 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर तक आ गया है।
बिज़नेस | Jul 22, 2018, 06:58 PM IST -
आज भरभरा गईं सोने और चांदी की कीमतें, Gold 250 रुपए टूटकर पांच महीने के निचले स्तर पर हुआ बंद
वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेत और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से मांग में कमी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 250 रुपए टूटकर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। यह सोने का पांच महीने का सबसे निचला स्तर है।
बाजार | Jul 18, 2018, 05:26 PM IST -
Tata Motors ने मिड वेरिएंट Nexon में भी ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया, जानिए क्या है कीमत
श की बड़ी ऑटो कंपनी Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय पैसेंजर गाड़ी Nexon के मिड वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक वर्जन उतारा है। मंगलवार को कंपनी ने इसके लॉन्च की घोषणा की है। नई Nexon HyperDrive Self-Shift Gears पेट्रोल और डीजल दोनो तरह के इंजन में उपलब्ध होगी, पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन लगा हुआ है जबकि डीजल वर्जन में 1.5 लीटर का इंजन है।
ऑटो | Jul 18, 2018, 08:54 AM IST -
थाइलैंड की थोक बिक्री कारोबार करने वाली कंपनी सियाम मैक्रो दिल्ली में खोल रही है स्टोर, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार
थाइलैंड की थोक बिक्री कारोबार करने वाली कंपनी सियाम मैक्रो भारत में अपनी शत प्रतिशत स्वामित्व वाली कंपनी लॉट्स होलसेल साल्यूशंस के जरिए अपना पहला थोक बिक्री स्टोर दिल्ली में खोलने जा रही है।
बिज़नेस | Jul 16, 2018, 07:42 PM IST -
Gold Rate Today: आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोना सुधरा, चांदी चमकी
Gold Rate Today: मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए सुधरकर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 35 रुपए चढ़कर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
बाजार | Jul 16, 2018, 03:37 PM IST
-
Petrol-Diesel Price Today : 20 दिन बाद दाम में कटौती, जानिए अब घटकर कितना हुआ भाव
पिछले 20 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी या स्थिरता के बाद आज सोमवार को पहली कटौती हुई है। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और रुपए की रिकवरी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तेल आयात करने की लागत कम हुई है और उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाना शुरू कर दिए हैं।
बिज़नेस | Jul 16, 2018, 09:05 AM IST -
Petrol-Diesel: भाव में बड़ी कटौती की उम्मीद बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 6% से ज्यादा सस्ता हुआ
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग कुछ शांत होने की उम्मीद बढ़ी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भाव घटने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है
बिज़नेस | Jul 12, 2018, 08:51 AM IST -
Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल का दाम मंगलवार दिल्ली और कोलताता में 16 पैसे तथा मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।
बिज़नेस | Jul 10, 2018, 08:48 AM IST -
Gold Rate Today: वैश्विक संकेतों से चांदी में तेजी लेकिन सोना रहा स्थिर
मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। दूसरी ओर छिटपुट सौदों में सोना 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।
बाजार | Jul 09, 2018, 04:43 PM IST -
Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद देश की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है, सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। लगातार 5 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 09, 2018, 09:37 AM IST
-
मध्यप्रदेश में शुरू हुआ 750 मेगावाट का सोलर प्लांट, दिल्ली मेट्रो को मिलेगी बिजली
मध्यप्रदेश में 750 मेगावाट के रीवा सोलर पावर प्रोजेक्ट में शुक्रवार को परिचालन शुरू हुआ। इस सौर ऊर्जा संयंत्र से दिल्ली मेट्रो को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 12:14 PM IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, 3 दिन में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा
लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने इस हफ्ते फिर से दाम बढ़ाना शुरू किए हैं और शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार 3 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 10:30 AM IST -
Petrol-Diesel: 5 हफ्ते बाद फिर बढ़ गए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत
Petrol-Diesel: लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने गुरुवार को फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। 29 मई के बाद तेल कंपनियां या तो लगातार दाम घटा रही थीं या फिर भाव स्थिर बने हुए थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपए में आए दबाव की वजह से गुरुवरा को तेल कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
बिज़नेस | Jul 05, 2018, 08:40 AM IST -
पेट्रोल-डीजल और महंगा होने का खतरा बढ़ा, कच्चे तेल का भाव 43 महीने के ऊपरी स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के और महंगा होने का खतरा बढ़ गया है, विदेशी बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 43 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है, ऊपर से घरेलू करेंसी रुपए पर भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 10:29 AM IST -
Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोने के भाव में आई नरमी, चांदी का भाव भी घटा
Gold Rate Today:कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की नरम मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपये गिरकर 31,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने से चांदी पर दबाव देखा गया। चांदी 250 रुपये गिरकर 40,350 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
बाजार | Jul 02, 2018, 04:54 PM IST
-
LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा
महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 10:20 AM IST -
Gold Price Today : महीने के आखिरी दिन इतना गया सोने का दाम, चांदी की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
वैश्विक बाजारों में स्थिर रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर रहने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 60 रुपए गिरकर 31,420 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर रही।
बाजार | Jun 30, 2018, 04:37 PM IST -
दिल्ली मेट्रो: हाईकोर्ट ने उठाया ये बड़ा कदम, कर्मचारियों की प्रस्तावति हड़ताल पर लगाई रोक
रोजाना मेट्रो ट्रेन से यात्रा करने वाले 25 लाख लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो कर्मियों द्वारा शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान करने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें अगला आदेश आने तक ऐसा नहीं करने का आदेश दिया है।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 11:08 AM IST -
दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर, कल से ठप हो सकती है मेट्रो
दिल्ली में रोजाना मेट्रो से सफर करने वालों के लिए शनिवार से नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। मेट्रो के 9000 नॉन एक्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
बिज़नेस | Jun 29, 2018, 09:10 PM IST -
Gold Rate Today : सोना हुआ जितना महंगा, उतनी ही चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
रुपए के अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बीच स्थानीय जौहरियों की खरीद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 80 रुपए सुधरकर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के अलावा आज कारोबार के दौरान रुपया टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 69.10 प्रति डॉलर पर आ गया।
बाजार | Jun 28, 2018, 04:10 PM IST