DONALD TRUMP
-
अमेरिका ने चीन की इस बड़ी मोबाइल कंपनी के आने पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चाइना मोबाइल के घरेलू बाजार में प्रवेश से संबंधित सात साल पहले दिए गए आवेदन को रद्द कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वार गहरा रहा है।
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 05:42 PM IST -
ईरान से तेल आयात घटाने वाले देशों को ट्रंप प्रशासन ने दिया लालच, साथ मिलकर काम करने का दिया आश्वासन
अमेरिका ऐसे देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है, जो ईरान से अपना तेल आयात कम कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भारत और तुर्की जैसे देशों को छूट नहीं देगा, क्योंकि इससे तेहरान पर लगे प्रतिबंधों पर दबाव कम हो सकता है।
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 03:47 PM IST -
भारत का हवाला देते हुए ट्रंप ने Harley Davidson की धमकाया, कहा अमेरिका से बाहर गए तो बड़ा झटका उठाओगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन को आगाह किया है कि वह अपना विनिर्माण कार्य यदि अमेरिका से बाहर ले जाती है तो उसको " बड़ा झटका " सहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस कंपनी ने अपना कुछ विनिर्माण कार्य अमेरिका से बाहर ले जाने का निर्णय ऐसे समय किया है जबकि उन्होंने (ट्रम्प ने) भारत से कह कर वहां इस प्रसिद्ध मोटरसाइकिल पर वहां शुल्क कम कराया है
बिज़नेस | Jul 02, 2018, 02:36 PM IST -
ट्रंप और सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत, भाव पर आ सकता है दबाव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को मान लिया है। ईरान और वेनेजुएला की ओर से आने वाली कमी को पूरा करने के लिए इसे 20,00,000 बैरल तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने यह बात तब कही है जब करीब एक सप्ताह पहले ही तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 12:25 PM IST -
विश्व व्यापार संगठन से अलग नहीं होगा अमेरिका, लेकिन ट्रंप ने की WTO की आलोचना
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि वह अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (WTO) से बाहर निकालने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अमेरिका के साथ ‘‘ बहुत बुरा व्यवहार ’’ करने के लिये डब्ल्यूटीओ की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि ट्रंप ने अपनी शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि वह अमेरिका को WTO से बाहर करना चाहते हैं।
बिज़नेस | Jun 30, 2018, 03:02 PM IST
-
अमेरिका की इस धमकी से घबराया भारत, दिया ईरान से तेल आयात घटाने का संकेत
भारत ने ईरान से कच्चे तेल का आयात घटाने का संकेत दिया है। बदले में वह सऊदी अरब और कुवैत से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाएगा।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 07:06 PM IST -
हार्ले-डेविडसन को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, पूरी तरह से अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग की दी सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले-डेविडसन से "100 प्रतिशत अर्थात् पूरी तरह से अमेरिका में " रहने के लिए कहा है। ट्रंप ने चेताया कि अगर कंपनी यूरोपीय संघ के जवाबी शुल्क के बदले में अपनी विनिर्माण इकाइयों को स्थानांतरित करती है तो " हम इसे कभी नहीं भूलेंगे
ऑटो | Jun 28, 2018, 05:28 PM IST -
ड्रैगन के आगे कमजोर पड़ रहा है अमेरिका, चीन पर निवेश की सीमा तय करने से ट्रंप ने पीछे खींचे अपने कदम
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब उस प्रस्ताव से कदम पीछे खींचने लगे हैं जिसके तहत अमेरीकी प्रौद्योगिकी कंपनियों में चीनी निवेश और चीन को उच्च-प्रौद्योगिकी निर्यात की सीमाएं तय करने की बात है। इसके बजाय राष्ट्रपति ने कांग्रेस से मौजूदा समीक्षा प्रक्रिया को और तेज करने को कहा है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 09:00 AM IST -
डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित सामान पर ऊंचा शुल्क लगाने के अपने फैसले के बचाव में भारत को भी घसीटा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने वाले देशों में भारत का उदाहरण देते हुये अमेरिका द्वारा व्यापार संतुलन साधने के लिये चीन, यूरोपीय संघ और भारत से आयातित सामान पर ऊंचे शुल्क लगाने की जवाबी कारवाई का बचाव किया है।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 02:41 PM IST -
अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध छिड़ते ही चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, सोयाबीन पर शुल्क हटाया
चीन ने भारत सहित चान अन्य देशों से आयातित सामान पर शुल्क खत्म करने या घटाने का फैसला किया है।
बिज़नेस | Jun 26, 2018, 06:27 PM IST
-
चीन पर बड़ा हमला करने की तैयारी में हैं ट्रंप, अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों में चीनी निवेश पर लग सकता है प्रतिबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियों का निवेश है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द अमेरिका की टेक्नोलॉजी में चीन के निवेश के खिलाफ नए उपायों की घोषणा कर सकते हैं।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 07:43 PM IST -
ट्रेड वॉर में कूदा ईरान, लगाया 1400 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध
ईरान ने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के एक कदम उठाते हुए उन वस्तुओं की एक सूची जारी की है, जिनका आयात प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 09:22 AM IST -
Trade War Begins: अमेरिकी वस्तुओं पर यूरोपियन यूनियन का आयात शुल्क नियम आज से लागू
EU today impose duty on American Goods
बिज़नेस | Jun 22, 2018, 09:51 AM IST -
Trade war: मोदी सरकार ने ट्रंप को दिया करारा जवाब, चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ाया आयात शुल्क
श्विक व्यापार युद्ध गुरुवार को और बढ़ गया। चीन ने कहा है कि यदि डोनाल्ड ट्रंप अपने अतिरिक्त आयात शुल्क को वापस नहीं लेते हैं तो वह बड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा।
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 01:20 PM IST -
अमेरिकी प्रतिबंधों पर EU का जवाबी हमला, 22 जून से जींस, बाइक और विस्की पर लगाएगा शुल्क
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 10:22 AM IST
-
सेंसेक्स 261 प्वाइंट घटकर 35286 पर बंद, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर
दुनियाभर के शेयर बाजारों में मंगलवार को आई भारी गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 261.52 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35286.74 पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.40 प्वाइंट घटकर 10710.45 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35249.06 और निफ्टी ने 10701.20 का निचला स्तर छुआ है
बाजार | Jun 19, 2018, 03:50 PM IST -
चीनी वस्तुओं का पीछा नहीं छोड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की दी धमकी
चीन से अमेरिका में आयात होने वाली वस्तुओं के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर से चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर फिर से आयात शुल्क लगाने की धमकी दे डाली है, अमेरिका और चीन पहले एक दूसरे पर 50-50 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा चुके हैं और ट्रंप की नई धमकी के बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध और भी ज्यादा गहराने की आशंका है।
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 10:47 AM IST -
चीन के साथ व्यापार युद्ध और बढ़ा, ट्रंप ने चीनी सामान के आयात पर 50 अरब डॉलर शुल्क लगाने को दी मंजूरी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों के आयात पर 50 अरब डॉलर के शुल्क को मंजूरी दे दी। अमेरिका के व्यापार मंत्री द्वारा इस संबंध में आज औपचारिक घोषणा किए जाने का अनुमान है।
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 01:20 PM IST -
ट्रंप के आरोप के बाद व्यापार मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यापक बातचीत को रजामंद हुआ अमेरिका, भारत से जाएगी टीम
भारत और अमेरिका व्यापार व आर्थिक मोर्चे पर विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए आधिकारिक स्तर की विस्तृत बातचीत करने पर राजी हो गए हैं। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने भारत पर कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का आरोप लगाया था।
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 02:38 PM IST -
ट्रंप और किम कि मुलाकात से शेयर बाजार झूमा, सेंसेक्स 209 प्वाइंट बढ़कर 4 महीने की ऊंचाई पर बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 209.05 प्वाइंट की तेजी के साथ 35692.52 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.90 प्वाइंट बढ़कर 10842.85 पर बंद हुआ। किम के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने बयान दिया है कि मुलाकात उम्मीद से बेहतर रही है
बाजार | Jun 12, 2018, 04:47 PM IST