-
Whatapp पर हिंसात्मक अफवाहें को लेकर सरकार गंभीर, कंपनी ने कहा- इसकी रोकथाम के लिए उठाए जा रहे हैं कदम
व्हाट्सऐप ने बुधवार को कहा है कि वह मोबाइल ऐप आधारित संवाद-संपर्क के अपने इस प्लेटफार्म पर अफवाहों के चलते कुछ जगह भीड़ की हिंसा की घटनाओं से आहत है। उसने सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय को इस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है।
बिज़नेस | Jul 04, 2018, 05:25 PM IST -
GST के तहत कई और वस्तुओं को दायरे में ला सकती है सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिए संकेत
एक साल पहले देश में लागू हुई नई टैक्स व्यवस्था गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के तहत अभी तक जितनी वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स लग रहा है उनमें और वस्तुएं शामिल हो सकती हैं, खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके संकेत दिए हैं। वित्त मंत्री ने इसके अलावा भविष्य में GST की दरों के ढांचे को और आसान बनाने की बात भी कही है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 03:21 PM IST -
फेसबुक को चुनाव आयोग का निर्देश, मतदान से 48 घंटे पहले हटा ले प्रचार सामग्री
चुनाव आयोग ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से देश में मतदान से 48 घंटे पहले राजनीतिक विज्ञापन हटाने के लिए कहा है। हालांकि फेसबुक ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, वह अभी इस पर विचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि कैंब्रिज एनालिटिका मामले में फेसबुक का नाम सामने आने और इससे अमेरिका में चुनाव प्रभावित होने की घटना के बाद दुनियाभर में सोशल मीडिया के चुनाव में दुरुपयोग को रोकने के प्रयास हो रहे हैं।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 05:48 PM IST -
व्हाट्सएप लॉन्च करने जा रही है बड़े काम की सर्विस, इससे पहले अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को किया अपडेट
व्हाट्सएप, जो भारत में अपनी पेमेंट सर्विस का परीक्षण कर रही है, आज कहा कि उसने अपनी पेमेंट सर्विस को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले पेमेंट इंटरऑपरेबिलिटी फीचर्स के लिए अपने टर्म्स ऑफ सर्विसेस और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर रही है।
बिज़नेस | Jun 23, 2018, 04:25 PM IST -
मुकेश अंबानी बने दुनिया के 15वें धनी व्यक्ति, Walmart के जिम और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने अमेरिकी रिटेल कंपनी Walmart के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पछाड़ा है। शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है और वह इस स्थान तक पहुंचे हैं।
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 10:33 AM IST
-
व्हाट्सएप पर नया शानदार फीचर हुआ लाइव, ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग करना हुआ आसान
फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट देना शुरू कर दिया है।
बिज़नेस | Jun 20, 2018, 07:59 PM IST -
रिपोर्ट में हुआ खुलासा, फेसबुक के साथ गोपनीय समझौतों से कुछ कंपनियों को डाटा तक मिली विशेष पहुंच
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने कुछ कंपनियों के साथ कतिपय गोपनीय समझौते किए, जिससे उन्हें उसके यूजर्स से जुड़े रिकॉर्ड तक विशेष पहुंच मिली।
बिज़नेस | Jun 09, 2018, 01:39 PM IST -
Facebook ने किया स्वीकार, Huawei सहित 3 अन्य चाइनीज कंपनियों के साथ डाटा किया साझा
अमेरिका में डाटा निजता को लेकर गंभीर आलोचना का सामान कर रही फेसबुक ने स्वीकार किया है कि उसने यूजर्स के डाटा को चीनी कंपनियों हुआवेई, लेनोवो, ओप्पो और टीसीएल के साथ साझा किया था।
बिज़नेस | Jun 07, 2018, 08:47 AM IST -
एक बार फिर विवादों में आई Facebook, यूजर्स और उनके दोस्तों तक के डाटा तक कई कंपनियों से किए साझा
सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook ने Apple और Microsoft समेत करीब 60 हैंडसेट निर्माताओं के साथ डाटा साझा करने के लिए साझेदारी की है। इन कंपनियों की पहुंच उपयोक्ता और उसके दोस्तों के डाटा तक होगी।
बिज़नेस | Jun 04, 2018, 06:16 PM IST -
फेसबुक ने डाटा दुरुपयोग को लेकर 200 ऐप्स हटाए, अभी हजारों ऐप्स की जांच है जारी
उपयोगकर्ताओं के निजी डाटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक जांच कर रही है। जांच के तहत उसने अपने इस प्लेटफॉर्म से ‘करीब 200’ ऐप्स हटा दिए हैं।
बिज़नेस | May 15, 2018, 01:13 PM IST
-
अपनी करेंसी लॉन्च करने की तैयारी में है फेसबुक, 2 अरब यूजर्स कर सकेंगे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पेमेंट
हाल में खबरें आईं थीं कि फेसबुक एक नया ब्लॉकचेन समूह बना रहा है, और अब ऐसी खबर आई है कि सोशल नेटवर्किंग दिग्गज खुद की क्रिप्टोकरेंसी लांच करने की तैयारी कर रही है। प्रौद्योगिकी वेबसाइट चेड्डर के मुताबिक,’फेसबुक इसे लेकर काफी गंभीर है।‘
बिज़नेस | May 13, 2018, 12:53 PM IST -
माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बाद अब व्हाट्सएप का भी प्रमुख होगा भारतीय, नीरज अरोरा जल्द संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
व्हाट्सएप कार्यकारी नीजर अरोरा को व्हाट्सएप का नया सीईओ बनाया जा सकता है। व्हाट्सएप के सीईओ जैन कोयूम ने पिछले हफ्ते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसके बाद से नए सीईओ की खोज शुरू कर दी गई है।
बिज़नेस | May 04, 2018, 06:13 PM IST -
ट्विटर को अपने सिस्टम में मिला बग, सभी 33 करोड़ यूजर्स से की पासवर्ड बदलने की अपील
डेटा लीक के मामले में फेसबुक के फसने बाद अब ट्विटर ने एहतियातन कदम उठाया है। दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपने सभी यूजर्स को अपना ट्विटर पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।
बिज़नेस | May 04, 2018, 10:18 AM IST -
जिस कैंब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक और ट्विटर से डाटा खरीदने का लगा था आरोप, वह अब होने जा रही है बंद
डाटा लीक मामले में घिरी बिट्रेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका जल्द की अपना कामकाज बंद करने वाली है क्योंकि विवाद की वजह से उसके सभी ग्राहक उससे दूर हो गए हैं। डाटा लीक मामले में फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका के फंसने के दो महीने से भी कम समय में यह निर्णय लिया गया है।
बिज़नेस | May 03, 2018, 04:04 PM IST -
व्हाट्सएप पर जल्द ही मिलेगा ग्रुप कॉलिंग का फीचर, स्टीकर के साथ चैटिंग होगी और भी मजेदार
फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए खास फीचर लेकर आई है। अब दूसरी वीडियो कॉलिंग एप की तरह व्हाट्सएप यूजर भी ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।
गैजेट | May 02, 2018, 03:23 PM IST
-
फेसबुक ला रहा है डेटिंग फीचर, मार्क जुकरबर्ग ने किया खुलासा
अगर आप सिंगल हैं, तो आपको नए दोस्तों से मिलवाने में फेसबुक आपकी मदद करेगा। खबर है कि फेसबुक जल्द ही अपनी एप में डेटिंग फीचर जोड़ने जा रहा है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस फीचर का खुलासा किया है।
बिज़नेस | May 02, 2018, 01:33 PM IST -
बड़ा खुलासा : सिर्फ Facebook ने ही नहीं, Twitter ने भी कैंब्रिज एनालिटिका के शोधकर्ताओं को बेचा था डाटा
फेसबुक के बाद एक और सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर भी कैंब्रिज एनालिटिका से संबंधिक डाटा घोटाले में फंसती दिख रही है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।
बिज़नेस | Apr 30, 2018, 08:39 PM IST -
Facebook कर रहा है नए Downvote बटन की टेस्टिंग, कमेंट के अनुचित, भ्रामक या असभ्य होने का दे सकते हैं संकेत
सोशल मीडिया ऐप फेसबुक अपने यूजर्स को हमेशा ही कुछ नए फीचर्स पहुंचाता रहता है। लंबे समय से फेसबुक यूजर्स की मांग थी की लाइक बटन की तरह ही डिसलाइक बटन भी होना चाहिए। हालांकि, फेसबुक डिसलाइक की जगह एक नए बटन ‘डाउनवोट’ की टेस्टिंग कर रही है।
गैजेट | Apr 30, 2018, 06:36 PM IST -
डाटा लीक विवाद से Facebook की कमाई पर नहीं पड़ा कोई असर, मुनाफे में हुई 63 फीसदी की बढ़ोतरी
डाटा लीक मामले में आलोचनाओं का सामना कर रही सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के मुनाफे में जनवरी-मार्च तिमाही में तेज उछाल आया है। उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा और विज्ञापन में मजबूत वृद्धि दर्शाता है कि निजता विवाद का फेसबुक के तिमाही लाभ और आय पर कोई असर नहीं पड़ा है।
बिज़नेस | Apr 26, 2018, 02:00 PM IST -
अब फेसबुक के जरिए भी कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, अभी सिर्फ एंड्रॉयड उपभोक्ताओं के लिए है उपलब्ध
अब फेसबुक सिर्फ सोशल मीडिया से जुड़ने का माध्यम नहीं रह गया है। फेसबुक भारत में जल्द ही भारत में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। फेसबुक ऐप में मोबाइल रीचार्ज करने का फीचर कुछ यूजर्स तक पहुंच चुका है।
गैजेट | Apr 19, 2018, 11:40 AM IST