INDIAN
-
LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा
महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 10:20 AM IST -
भारत में अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें, रेलवे ने खोजा ये नायाब तरीका
ट्रेनों की लेट-लतीफी से फजीहत झेल रही भारतीय रेल ने ट्रेनों को समय पर चलाने का नायाब नुस्खा खोज लिया है।
बिज़नेस | Jun 29, 2018, 05:46 PM IST -
महिंद्रा की अगली कार का नाम संस्कृत या किसी दूसरा भारतीय भाषा में हो सकता है! आनंद महिंद्रा ने दिए संकेत
नियाभर में अपनी एसयूवी गाड़ियों के लिए प्रसिद्ध भारतीय ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी अगली गाड़ी का नाम भारतीय भाषा में रख सकती हैं। खुद कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसके संकेत दिए हैं। दरअसल आनंद महिंद्रा से ट्विटर पर पूछा गया था कि क्या ऐसा हो सकता है कि कंपनी अपनी गाड़ियों का नाम भारतीय भाषाओं में रखे? इसके जबाव में ट्विटर पर ही आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ही भारतीय भाषाओं में अलग-अलग नाम पर सुझाव मांगे
ऑटो | Jun 28, 2018, 08:16 PM IST -
नोटबंदी के डेढ़ साल बाद ही स्विस बैंक में फिर बढ़ने लगा भारतीयों का पैसा, 2017 में हुई 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन को लेकर जब भी बात उठती है तो सबसे पहले स्विस बैंक का नाम लिया जाता है, इस बार फिर से भारतीयों के पैसों को लेकर स्विस बैंक का नाम सामने आया है। स्विस नेशनल बैंक की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों को मुताबिक 2017 के दौरान बैंक में जमा होने वाले भारतीयों के पैसों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 08:08 PM IST -
Monsoon Update: IMD ने कहा मानसून दिल्ली पहुंचा, 2-3 दिन में पूरे देश को करेगा कवर
Monsoon Update: मानसून आखिरकार देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में पहुंच चुका है, इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बरसात हो चुकी है।
बिज़नेस | Jun 28, 2018, 03:59 PM IST
-
24-48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बरसात
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को लंबे समय के बाद हल्की बारिश हुई है और इस हफ्ते के अंत तक और भी जोरदार बरसात की संभावना है क्योंकि अगले 24-48 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम का आंकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट के प्रधान मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि थमने के बाद अब फिर से मानसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 28 या 29 जून को दिल्ली में दाखिल हो जाएगा।
बिज़नेस | Jun 27, 2018, 03:01 PM IST -
पी-नोट्स निवेश आया 9 साल के न्यूनतम स्तर पर, मई अंत तक घटकर रह गया 93,000 करोड़ रुपए
सेबी की ओर से नियमों का दुरुपयोग रोकने के लिए नियम सख्त बनाने के बीच भारतीय पूंजी बाजार में पी-नोट्स के जरिये निवेश मई अंत तक गिरकर 9 वर्ष से अधिक के न्यूनतम स्तर पर आ गया।
बिज़नेस | Jun 25, 2018, 05:27 PM IST -
ट्रेन से यूपी और बिहार जाने वालों यात्रियों को सरकार का तोहफा, तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनो में लगेंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की बढ़ी वेटिंग लिस्ट और भारी भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन तीन जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाएगा।
फायदे की खबर | Jun 25, 2018, 11:27 AM IST -
वैश्विक बाजारों की तुलना में भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन रहेगा बेहतर, मोर्गन स्टेनली ने कही ये बात
दूसरे बाजारों की तुलना में भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा, लेकिन कुल मिलाकर रिटर्न सीमित रहेगा क्योंकि वैश्विक शेयर बाजारों का परिदृश्य इस दौरान कुछ नरम रहेगा। मॉर्गन स्टेनली रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।
बाजार | Jun 24, 2018, 05:11 PM IST -
दुबई और अबुधाबी में दो दिन तक फ्री में रुक सकेंगे भारतीय, UAE कैबिनेट ने लिया निर्णय
दुबई और अबुधाबी होते हुए दुनिया के विभिन्न स्थानों की यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को दुबई और अबुधाबी में 48 घंटे तक रुकने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा। युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) कैबिनेट ने यह फैसला किया है।
बिज़नेस | Jun 21, 2018, 03:09 PM IST
-
भारत में 500 करोड़ रुपए निवेश करेगी Sony, कई नये प्रोडक्ट्स करेगी लॉन्च
कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली पमुख कंपनी सोनी इंडिया इस साल अपने भारतीय परिचालन में 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी तथा उसकी टीवी, ऑडियो व कैमरा खंड में अनेक नये उत्पाद लाने की योजना है।
बिज़नेस | Jun 19, 2018, 05:37 PM IST -
चार में से एक भारतीय होता है ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार, टेलीकॉम क्षेत्र में हुई सबसे अधिक धोखाधड़ी
भारतीय अब डिजिटल रूप से अधिक सक्रिय होते जो रहे हैं और इसके साथ ही उनके साथ फाइनेंशियल फ्रॉड का जोखिम भी बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चार में से एक भारतीय ग्राहक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनता है। वैश्विक वित्तीय सूचना कंपनी एक्सपेरियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 प्रतिशत भारतीय ऑनलाइन लेनदेन में सीधे धोखाधड़ी का शिकार बने हैं।
फायदे की खबर | Jun 18, 2018, 05:34 PM IST -
भारत में दस लाख लोग कर रहे व्हॉट्सएप पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग, अगले महीने होगी लॉन्च
भारत में करीब दस लाख लोग व्हॉट्सएप पेमेंट सर्विस का परीक्षण कर रहे हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि हम भारत सरकार, एनपीसीआई और कई बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि इसका विस्तार और लोगों तक किया जा सके।
बिज़नेस | Jun 17, 2018, 02:57 PM IST -
उच्च डिग्रीधारी भारतीयों को ग्रीनकार्ड के लिए करना होगा 151 साल इंतजार: रिपोर्ट
अमेरिका में एक शोध संस्थान का अनुमान है कि उच्च डिग्री धारी भारतीयों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए 150 साल से अधिक इंतजार करना पड़ेगा। शोध संस्थान केटो इंस्टिट्यूट ने ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार की अवधि के बारे में अपनी गणना के आधार पर यह अनुमान व्यक्त किया है। यह अनुमान अमेरिका के नागरिकता व आव्रजन सेवा विभाग (USCIS) द्वारा हाल ही में जारी आवेदनों की संख्या पर आधारित है
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 04:29 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 14 दिन बाद कीमतों की कटौती पर लगा ब्रेक, कच्चे तेल में स्थिरता का असर
लगातार 14 दिन तक दाम घटाने के बाद आज बुधवार को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल का भाव मंगलवार वाले स्तर पर ही है
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 12:33 PM IST
-
पेट्रोल-डीजल: 68 रुपए के नीचे आया डीजल, लगातार 13 दिन से भाव में कटौती
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 13 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.85 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.36 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे और पेट्रोल के दाम 20 पैसे कम हुए हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 09:01 AM IST -
हवाई यात्रियों की संख्या 10 करोड़ हुई, रेलवे के AC यात्रियों से ज्यादा
पिछले 4 साल के दौरान देश में हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को जानकारी दी है कि 2017 के दौरान देश में हवाई यात्रियों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच गई है जो भारतीय रेल में वातानुकूलित डिब्बों के यात्रियों की संख्या से ज्यादा है। 2016 के मुकाबले 2017 में हवाई यात्रियों की संख्या में 17.31 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 10:41 AM IST -
पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी को देखते हुए देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती कर रही हैं। रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 12 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.65 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल के दाम 18 पैसे कम हुए हैं।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 10:19 AM IST -
भारतीय अर्थव्यस्था 7-8 सालों में दोगुनी होकर हो जाएगी 5 लाख करोड़ डॉलर की, सुरेश प्रभु ने बताया इसका फॉर्मूला
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि दर अगले दो साल में 8 प्रतिशत को पार कर सकती है। सरकार अगले सात-आठ साल में अर्थव्यवस्था के आकार को दोगुना कर 5,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए नई औद्योगिक नीति बनाने समेत कई कदम उठा रही है।
बिज़नेस | Jun 08, 2018, 07:25 PM IST -
देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई उपलब्ध: गूगल
इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने आज कहा कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि : शुल्क सार्वजनिक वाई - फाई सेवा की शुरुआत की है। गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी और असम का डिब्रुगढ़ आज जुड़कर 400 वां रेलवे स्टेशन हो गया है।
गैजेट | Jun 07, 2018, 08:55 PM IST