PUNJAB
-
धूल और प्रदूषण के बाद अब आंधी और तूफान की चेतावनी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट
दिल्ली समते पंजाब, हरियाण, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3-4 दिन से धूल और प्रदूषण पहले ही परेशानी पैदा कर रहे हैं और अब मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और तूफान की चेतावनी और जारी कर दी है। मौसम विभाग ने पीले रंग का अलर्ट जारी किया है और 5 दिन यानि 15 जून से 19 तक कई जगहों में धूल भरी आंधी के साथ तूफान की चेतावनी है
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 09:07 AM IST -
नीरव मोदी भी विजय माल्या की राह पर, लंदन पहुंचकर राजनीतिक शरण लेने की कर रहा है कोशिश
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में 14000 करोड़ रुपए के घोटाले का मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी भी विजय माल्या की तरह लंदन पहुंच चुका है और माल्या की तरह लंदन में अपने लिए राजनीतिक शरण लेने का प्रयास कर रहा है।
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 08:35 AM IST -
सरकारी बैंकों को 2017-18 में 87,000 करोड़ रुपए का घाटा, पंजाब नैशनल बैंक सबसे आगे
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सामूहिक शुद्ध घाटा 2017-18 में बढ़कर 87,357 करोड़ रुपए हो गया। यह इतनी बड़ी रकम है कि हर भारतीय को लगभग 670 रुपए मिल सकते थे। सबसे ज्यादा घाटा घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नैशनल बैंक (12,283 करोड़ रुपए) को हुआ।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 03:01 PM IST -
नोटबंदी के पक्षधर रहे नीतीश कुमार ने बैंकों की भूमिका को लेकर उठाए सवाल
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने नोटबंदी के उपाय का उस समय भी समर्थन किया था जब वह राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार चला रहे थे। नीतीश जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बैंकों की बैठक में उन्होंने कहा कि मैंने नोटबंदी का समर्थन किया था, लेकिन बैंकों ने नोटबंदी में जिस तरह की भूमिका निभाई उसकी वजह से लोगों को उतना फायदा नहीं मिल पाया जितना मिलना चाहिये था।
बिज़नेस | May 27, 2018, 10:39 AM IST -
नीरव मोदी की 171 करोड़ की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नैशनल बैंक से कर्ज लेकर विदेश भाग चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्ति जब्त की है, सोमवार को ED की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नीरव मोदी की कुल 171 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने पंजाब नैशनल बैंक से 13400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है और उसे बिना चुकाए विदेश भाग गया है
बिज़नेस | May 22, 2018, 09:14 AM IST
-
नीरव मोदी घोटाले का असर: मूडीज ने पंजाब नैशनल बैंक की रेटिंग घटाई
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने नीरव मोदी घोटाले की वजह से पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की पूंजी पर नकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए बैंक की रेटिंग घटा दी है। मूडीज ने इसके अलावा बैंक के आंतरिक नियंत्रण को भी कमजोर बताया है। हालांकि, एजेंसी ने बैंक के रेटिंग परिदृश्य को स्थिर रखा है जो यह दर्शाता है कि बैंक में हुई धोखाधड़ी के नकारात्मक प्रभाव को बहुत हद तक समाहित कर लिया गया है
बिज़नेस | May 21, 2018, 03:17 PM IST -
कुल पैदा गेहूं का एक तिहाई से ज्यादा सरकार ने खरीदा, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में लक्ष्य से ज्यादा खरीद
देश में इस साल जितना गेहूं पैदा हुआ है उसका एक तिहाई से ज्यादा सरकार ने खरीद लिया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आयी है। सरकार ने इस साल (रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19) देशभर में किसानों से जितनी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था, 21 मई तक उस लक्ष्य से ज्यादा गेहूं खरीदा जा चुका है। देश के 3 प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में लक्ष्य से ज्यादा खरीद हुई है
बिज़नेस | May 21, 2018, 03:04 PM IST -
पंजाब नैशनल बैंक के बॉन्ड्स की रेटिंग घटी, India Ratings ने किया डाउनग्रेड
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में 13400 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद मार्च तिमाही के नतीजों में 13000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घाटे ने बैंक की रेटिंग को बिगाड़ा है। रेटिंग एजेंसियों ने PNB की रेटिंग को घटाना शुरू कर दिया है। शनिवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक India Ratings ने बैंक के बॉन्ड्स की रेटिंग को घटा दिया है
बिज़नेस | May 19, 2018, 05:56 PM IST -
SEBI ने पंजाब नैशनल बैंक को जारी किया चेतावनी पत्र, घोटाले की जानकारी छुपाने को लेकर किया आगाह
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने बैंक को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में SEBI ने चेतावनी देते हुए बैंक को आगाह किया है कि वह भविष्य में वह ऐसी कोई जानकारी नहीं छुपाएगा जिसे नियम के तहत सेबी और शेयर बाजार को बताना जरूरी है
बिज़नेस | May 17, 2018, 03:14 PM IST -
PNB घोटाले CBI ने मेहुल चौकसी को बताया ‘वॉन्टेड’, कोर्ट में सौंपी दूसरी चार्जशीट
13400 करोड़ रुपए के पंजाब नैशनल बैंक (PNB) घोटाले में सोमवार को कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अब दूसरी चार्जशीट सौंपी है जिसमें नीरव मोदी के मामा और गीतांजली जेम्स के मालिक मोहुल चौकसी को वॉन्टेड बताया गया है। पहली चार्जशीट में मेहुल चौकसी का ज्यादा जिक्र नहीं था।
बिज़नेस | May 16, 2018, 01:54 PM IST
-
गेहूं खरीद लक्ष्य से ज्यादा, 15 मई तक रिकॉर्ड 321 लाख टन की खरीद
केंद्र सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था उससे ज्यादा गेहूं खरीद ली है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 15 मई तक देशभर में सरकारी एजेंसियों ने किसानों से कुल 321 लाख टन गेहूं की खरीद की है जो किसी भी सीजन में हुई अबतक की सबसे अधिक खरीद है।
बाजार | May 15, 2018, 04:51 PM IST -
घोटाले की मार झेल रहे PNB को अब मार्च तिमाही में हुआ 13417 करोड़ का घाटा
पंजाब नैशनल बैंक में नीरव मोदी ने कथित तौर पर जितना बड़ा घोटाला किया है लगभग बैंक को मार्च तिमाही में उतना ही घाटा हुआ है। मंगलवार को बैंक की तरफ से जारी किए गए मार्च तिमाही नतीजों से यह जानकारी निकलकर आई है, बैंक के मुताबिक मार्च तिमाही में उसे 13417 करोड़ रुपए का भारी घाटा उठाना पड़ा है।
बिज़नेस | May 15, 2018, 04:17 PM IST -
PNB घोटाला: बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज, इलाहाबाद बैंक के MD को हटाया जाएगा
13400 करोड़ रुपए से ज्यादा के पंजाब नैशनल बैंक घोटाले को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को वित्त सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि सरकार ने बोर्ड स्तर के 3 अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इन 3 अधिकारियों में 2 अधिकारी पंजाब नैशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं और 1 अधिकारी इलाहाबाद बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर है
बिज़नेस | May 14, 2018, 03:41 PM IST -
गेहूं की सरकारी खरीद का बन गया नया रिकॉर्ड, 308 लाख टन गेहूं की हो चुकी है अब तक खरीद
सरकार ने चालू विपणन वर्ष के पहले 40 दिनों के भीतर किसानों से 308.7 लाख टन गेहूं की खरीद की है, जो पिछले साल की कुल खरीद से अधिक है। पिछले साल की समान अवधि में 308.2 लाख टन की खरीद हुई थी।
बिज़नेस | May 12, 2018, 12:42 PM IST -
गेहूं खरीद 3 करोड़ टन के पार, टूटने वाला है प्रोक्योरमेंट का रिकॉर्ड
सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद का जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है वह 95.32 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम के मुताबिक 9 मई तक देशभर में कुल 3.05 करोड़ टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और कई राज्यों में किसानों से अब भी गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों से यह खरीद 1735 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर हो रही है
बाजार | May 09, 2018, 02:33 PM IST
-
बढ़ता ही जा रहा है पीएनबी के विलफुल डिफॉल्टर्स का बकाया, प्राइवेट ही नहीं इस सरकारी कंपनी ने भी नहीं चुकाया कर्ज
घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले बड़े चूककर्ताओं (डिफॉल्टर्स) की देनदारी इस वर्ष मार्च में बढ़कर 15,171.91 करोड़ रुपए हो गयी है, जो कि पिछले महीने से 1.8 प्रतिशत अधिक है। इसमें नाफेड (Nafed) का नाम भी शामिल है।
बिज़नेस | May 06, 2018, 06:01 PM IST -
पंजाब, हरियाणा में गेहूं खरीद का टूटा रिकॉर्ड, कुल खरीद लक्ष्य 88% पूरा
इस साल पंजाब और हरियाणा में गेहूं खरीद का नया रिकॉर्ड बना है, फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3 मई तक देशभर में कुल 281.74 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
बाजार | May 03, 2018, 03:18 PM IST -
PC Jewellers के CEO बलराम गर्ग ने दी सफाई, कहा किसी एजेंसी ने नहीं की है पूछताछ
ज्वैलरी कंपनी PC ज्वैलर्स के CEO बलराम गर्ग ने अपनी गिरफ्तारी की सारी अटलकों पर विराम लगा दिया है, एक निजी अंग्रेजी बिजनेस चैनल को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में बलराम गर्ग ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी जांच एजेंसी ने जांच की है
बिज़नेस | May 03, 2018, 12:28 PM IST -
पंजाब नैशनल बैंक ने कर्ज नियम किए कड़े, धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया कदम
पंजाब नैशनलबैंक (PNB) ने अपने कर्ज जोखिम आकलन नियमों को और कड़ा किया है। इसका मकसद धोखाधड़ी को रोकना है। इसके अलावा उसने जोखिम की पहचान के लिए बाहर से निगरानी की भी व्यवस्था की है। PNB ने एक बयान में कहा कि बैंक ने ऋण जोखिम आकलन की प्रक्रिया को और कड़ा कर दिया है
बिज़नेस | May 02, 2018, 08:59 AM IST -
गेहूं खरीद लक्ष्य एक तिहाई हुआ पूरा, जानिए आपके राज्य में कितना गेहूं खरीदा गया?
18 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 107.48 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। इस साल पूरे सीजन के दौरान सरकार ने 320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। यानि 18 अप्रैल तक सराकरी एजेंसियों ने गेहूं खरीद का लक्ष्य एक तिहाई पूरा कर लिया है
बाजार | Apr 18, 2018, 04:22 PM IST