STOCK MARKET
-
बाजार में थमा बढ़त का सिलसिला, विदेशी संकेतों से सेंसेक्स 236 अंक गिरकर बंद
आज के कारोबार में सेंसेक्स 236 अंक की गिरावट के साथ 43357 के स्तर पर और निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ 12691 के स्तर पर बंद हुआ है। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिली है।
बाजार | Nov 12, 2020, 03:51 PM IST -
नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 12,700 अंक के ऊपर बंद
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 43,708.47 अंक के अब तक के सबसे उच्च स्तर तक चला गया था। अंत में यह 316.02 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,593.67 अंक पर बंद हुआ जो की सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड बंद स्तर है। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 12,769.75 अंक तक चला गया था। अंत में यह 118.05 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,749.15 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
बाजार | Nov 11, 2020, 04:52 PM IST -
नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा शेयर बाजार, निफ्टी 12450 के ऊपर बंद
आज के कारोबार में सेंसेक्स ने 42645 का नया रिकॉर्ड स्तर बनाया है। वहीं निफ्टी ने आज 12474 का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिली है।
बाजार | Nov 09, 2020, 03:42 PM IST -
सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अमेरिका मे बाइडेन की जीत का असर
अमेरिकी चुनावों में डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन की जीत से एशियाई शेयर बाजारों मे आज जोरदार उछाल देखने को मिला है। जापान का निक्केई, चीन का शांघाई और हांगकांग का हैंगसैंग एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड हो रहे हैं।
बाजार | Nov 09, 2020, 09:21 AM IST -
प्रमुख आर्थिक आंकड़ों, विदेशी संकेतों से तय होगी इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की चाल
निवेशकों की निगाहें देश के राजनीतिक हालात पर भी होंगी क्योंकि सप्ताह के आरंभ में मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं, जिसमें कई एक्जिट पोल के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की हार के संकेत दिए गए हैं।
बाजार | Nov 08, 2020, 03:34 PM IST
-
रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचा शेयर बाजार, नवंबर में अबतक 5% से ज्यादा उठ चुका है सेंसेक्स
अक्तूबर अंत में सेंसेक्स 39614 पर बंद हुआ था और आज दिन के कारोबार में 41872 की ऊंचाई को छुआ है। फिलहाल 500 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त के साथ 41850 के करीब कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी ने आज 12257 की उंचाई को छुआ है और फिलहाल 130 प्वाइंट की तेजी के साथ 12250 पर कारोबार कर रहा है।
बाजार | Nov 06, 2020, 01:30 PM IST -
करीब 9 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा बाजार, निफ्टी 12100 के स्तर के ऊपर बंद
गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 724 अंक की बढ़त के साथ 41340 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 212 अंक की बढ़त के साथ 12120 के स्तर पर बंद हुआ है। बाजार इससे पहले फरवरी के मध्य में इस स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा था।
बिज़नेस | Nov 05, 2020, 04:23 PM IST -
बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त, निफ्टी 11900 के ऊपर हुआ बंद
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा सेक्टर में देखने को मिली है, इंडेक्स 2.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं आईटी सेक्टर में 1.78 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। ऑटो सेक्टर इंडेक्स 0.67 फीसदी और बैंकिंग सेक्टर इंडेक्स 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ मेटल सेक्टर में 0.31 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में 0.08 फीसदी की गिरावट रही है।
बाजार | Nov 04, 2020, 04:18 PM IST -
सेंसेक्स में 504 अंक और निफ्टी में 144 अंक की बढ़त, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी
मंगलवार के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर इंडेक्स 3.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। निजी क्षेत्र के बैंकों के इंडेक्स में 3.08 फीसदी और सरकारी बैंकों में 1.74 फीसदी की बढ़त रही है। इसके साथ ही फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर इंडेक्स 3.14 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। मेटल सेक्टर में 2.24 फीसदी, फार्मा सेक्टर में 1.66 फीसदी, ऑटो सेक्टर में 1.51 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
बाजार | Nov 03, 2020, 04:12 PM IST -
सेंसेक्स 144 अंक और निफ्टी 27 अंक बढ़कर बंद, RIL 8% से ज्यादा टूटा
रिलायंस इंडस्ट्रीज आज 8.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं आज के कारोबार में एनएसई पर बैंकिंग सेक्टर 4.15 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर 3.89 फीसदी और रियल्टी सेक्टर इंडेक्स 3.16 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं एफएमसीजी सेक्टर सीमित बढ़त के साथ बंद हुआ है।
बिज़नेस | Nov 02, 2020, 04:28 PM IST
-
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और घरेलू संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
सोमवार को लोन मोरेटोरियम मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है वहीं परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी पीएमआई के आंकड़े जारी होंगे जबकि सेवा क्षेत्र के पीएमआई के आंकड़े बुधवार को जारी होंगे। एचडीएफसी और एनटीपीसी समेत कई कंपनियां चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय आंकड़े इस सप्ताह जारी करने वाली हैं
बाजार | Nov 01, 2020, 09:13 PM IST -
एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय बाजारों में लगाये 22 हजार करोड़ रुपये
एक अक्टूबर से 30 अक्टूबर के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इक्विटी में 19,541 करोड़ रुपये और बॉन्ड्स में 2,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। इस तरह अक्टूबर के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का घरेलू बाजारों में कुल निवेश अक्टूबर के दौरान 22,033 करोड़ रुपये रहा।
बिज़नेस | Nov 01, 2020, 04:48 PM IST -
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 11650 से नीचे पहुंचा
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सेक्टर में देखने को मिली है। निफ्टी में शामिल शेयरों में आज 23 स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। गिरने वाले शेयरों में 13 शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं 16 शेयरो में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही है।
बाजार | Oct 30, 2020, 04:23 PM IST -
सेंसेक्स में 173 अंक और निफ्टी में 59 अंक की गिरावट, विदेशी संकेतों का दबाव
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 173 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,750 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 59 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूटकर 11,671 अंक पर बंद हुआ।
बाजार | Oct 29, 2020, 04:58 PM IST -
सेंसेक्स में 600 अंक की गिरावट, निफ्टी 11750 के नीचे हुआ बंद
बैंकिंग सेक्टर इंडेक्स 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है, वहीं रियल्टी सेक्टर इंडेक्स में 2.03 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। फार्मा सेक्टर में 1.62 फीसदी, मेटल सेक्टर में 1.45 फीसदी और आईटी सेक्टर में 1.01 फीसदी की गिरावट रही है।
बाजार | Oct 28, 2020, 04:18 PM IST
-
सेंसेक्स में 540 और निफ्टी में 163 अंक की गिरावट, RIL और मेटल स्टॉक टूटे
सोमवार को सबसे ज्यादा गिरावट मेटल सेक्टर में दर्ज हुई है। इंडेक्स 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं ऑटो सेक्टर इंडेक्स में 3.22 फीसदी की गिरावट रही। एनर्जी सेक्टर में 1.93 फीसदी, रियल्टी सेक्टर में 1.89 फीसदी, बैंकिग सेक्टर में 1.65 फीसदी, फार्मा सेक्टर में 1.47 फीसदी और आईटी सेक्टर में 1.2 फीसदी की गिरावट रही है।
बाजार | Oct 26, 2020, 04:22 PM IST -
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजे, विदेशी संकेतों से तय होगी बाजार की चाल
इस सप्ताह कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बैंक ऑफ बड़ौदा, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने वाले हैं।
बाजार | Oct 25, 2020, 09:35 PM IST -
एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय बाजारों में बढ़ाया निवेश, बेहतर नतीजों का असर
आंकड़ों के अनुसार एक से 23 अक्टूबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 15,642 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस दौरान ऋण या बांड बाजार में उन्होंने 2,107 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 17,749 करोड़ रुपये रहा। सितंबर में एफपीआई ने 3,419 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।
बिज़नेस | Oct 25, 2020, 09:39 PM IST -
सेंसेक्स 127 अंक और निफ्टी 34 अंक बढ़कर बंद, ऑटो स्टॉक्स में बढ़त
शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 127 अंक की बढ़त के साथ 40685 के स्तर पर और निफ्टी 34 अंक की बढ़त के साथ 11930 के स्तर पर बंद हुआ है। आज बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है। वहीं ऑटो सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।
बाजार | Oct 23, 2020, 04:14 PM IST -
बाजार में बढ़त का सिलसिला थमा, निफ्टी 11900 के स्तर से नीचे बंद
निफ्टी में शामिल 28 स्टॉक आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं दिग्गज शेयरों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.6 फीसदी, टीसीएस 0.09 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.18 फीसदी, और इंफोसिस 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बाजार | Oct 22, 2020, 04:16 PM IST