1. होम
  2. Profile
  3. Captain Abhimanyu
Captain Abhimanyu

Captain Abhimanyu

BJP ( नारनौंद विधानसभा सीट )
कैप्टन अभिमन्यु भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने 2014 के विधानसभा चुनाव में नारनौंद सीट से जीत दर्ज की थी। 2014 विधानसभा चुनाव में कैप्टन अभिमन्यु ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के उम्मीदवार राज सिंह मोर को 5,761 वोटों के अंतर से हराया था। 2014 में कैप्टन अभिमन्यु मनोहर लाल खट्टर सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले कैबिनेट मंत्री बने थे। 2014 की खट्टर सरकार में उन्हें वित्त, राजस्व, आबकारी, योजना, कानून, उद्योग, श्रम, पर्यावरण और वन सहित कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद सीट से जननायक जनता पार्टी (JJP) के उम्मीदवार राम कुमार गौतम से 12,029 वोटों से हार गए थे। वहीं, कैप्टन अभिमन्यु 2009 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में नारनौंद से 37,949 वोट (29.38%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैप्टन अभिमन्यु फिर से नारनौंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि कैप्टन अभिमन्यु ने 2004 में रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तब कैप्टन अभिमन्यु 1,50,435 वोटों के बड़े अंतर से भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनाव हार गए थे। साल 2005 में जब भूपेंद्र हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने फिर से रोहतक सीट से उपचुनाव लड़ा था। 2005 के उपचुनाव में कैप्टन अभिमन्यु को फिर हार का सामना करना पड़ा था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु को 2,32,098 वोटों के अंतर से हराया था।
Read more

Captain Abhimanyu

  • « Prev