1. होम
  2. Profile
  3. Laxmi Narayan Chaudhary
Laxmi Narayan Chaudhary

Laxmi Narayan Chaudhary

लक्ष्मी नारायण चौधरी
चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह, जिन्हें लक्ष्मी नारायण चौधरी के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। 4 बार के विधायक लक्ष्मी नारायण उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दुग्ध विकास, पशुधन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री हैं। वह मथुरा लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली छाता विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीजेपी में आने से पहले उनकी गिनती बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती थी, और वह मायावती की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। लक्ष्मी नारायण चौधरी का जन्म 22 जुलाई 1951 को मथुरा के संचुली में हुआ था। चौधरी ने 2006 में बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा था। बसपा सरकार में वह कृषि मंत्री थे और मीडिया में उनकी छवि एक बड़े जाट नेता के रूप में स्थापित थी। जाट बहुल क्षेत्रों में आंदोलन को शांत करने के लिए उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की काफी मदद की थी। 2015 में उनका बसपा से मोहभंग हो गया और वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 2017 के विधानसभा चुनावों में चौधरी ने मथुरा की छाता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद उन्हें योगी सरकार में विकास, पशुधन एवं मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई। मंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में 'डेयरी विकास का गुजरात मॉल' लागू करेंगे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का प्रभारी भी बनाया था।
Read more

Laxmi Narayan Chaudhary

  • « Prev