जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,794 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,95,213 हो गई है, जबकि कोविड-19 से शुक्रवार को 10 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 1,898 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,898 हो गयी।
Related Stories
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 371, जोधपुर में 182, बीकानेर में 139, अजमेर में 140, कोटा में 116, भरतपुर में 94 व पाली में 74 मौत हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,78,064 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 1794 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,95,213 हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि 15,251 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में से जयपुर में 340, जोधपुर में 223, बीकानेर में 198, अलवर में 135, अजमेर में 69 और सीकर में 95 मामले सामने आये हैं।