1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. भजनलाल के मंत्री ओटाराम देवासी को आया हार्ट अटैक, एसएसएस अस्पताल के ICU में भर्ती; सीएम ने जाना हालचाल

भजनलाल के मंत्री ओटाराम देवासी को आया हार्ट अटैक, एसएसएस अस्पताल के ICU में भर्ती; सीएम ने जाना हालचाल

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Mar 12, 2024 11:58 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 12:17 pm IST

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओटाराम देवासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। देवासी पहले वसुंधरा राजे सरकार में भी मंत्री रहे हैं। ओबीसी देवासी वर्ग से आने वाले ओटाराम राजस्थान की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं।

otaram dewasi- India TV Hindi
अस्पताल में भर्ती ओटाराम देवासी Image Source : PHOTO PROVIDED BY MANISH BHATTACHARYA

राजस्थान की सिरोही-शिवगंज विधानसभा सीट से MLA और भजनलाल सरकार में पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की अचानत तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि ओटाराम देवासी को हार्ट अटैक आया था। एसएमएस के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

वर्तमान भजनलाल सरकार में मंत्री देवासी पहले वसुंधरा राजे सरकार में भी मंत्री रहे हैं। ओबीसी देवासी वर्ग से आने वाले ओटाराम राजस्थान की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं।

CM भजनलाल ने जाना हालचाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, ''प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी जी के हृदय संबंधित समस्या के बारे में सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।