1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 23 December 2025 Rashifal: आज खूब पैसा कमाएंगी ये 3 राशियां, तो बिजनेस में वृषभ समेत इन राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

23 December 2025 Rashifal: आज खूब पैसा कमाएंगी ये 3 राशियां, तो बिजनेस में वृषभ समेत इन राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 23, 2025 06:05 am IST,  Updated : Dec 23, 2025 06:21 am IST

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025: आज का दिन कुछ राशि वालों की करियर लाइफ के लिए काफी शानदार साबित होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे तो बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। चलिए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

aaj ka rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 8 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा। सुबह 07:11 से अगले दिन सुबह 07:07 तक शुभ रवि योग भी रहेगा। आज ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता दिलाएगी। चलिए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल।

मेष राशि - आज खुद पर तनाव हावी न होने दें 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज का मेष राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि - कोर्ट-कचहरी के मामलों से रहें दूर

आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज का वृषभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि - शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा

आज आपका काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आज का मिथुन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि - आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार वालों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। आज का कर्क राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि - आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं। आज का सिंह राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि - छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज का कन्या राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा

आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको किसी अपने से उधार लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आज का तुला राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि - परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी

आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी। आपका पेंडिंग वर्क आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि - आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है। आज का धनु राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि - आज कोई भी फैसला शांति से लें

आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज का मकर राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

कुम्भ राशि - आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज किसी कठीन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन आपकी व्यस्तता हो सकते हैं। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज का कुंभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि - आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे 

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे जिसका फायदा आप आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। आज का मीन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।