Mesh Rashifal 28 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। इस राशि के लवमेट आज टाइम स्पेंड करने कही बाहर जा सकते हैं। वहीं आज घर- परिवार की बातों को ज्यादा न सोचें, मानसिक तनाव हो सकता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष राशि का दैनिक राशिफल।
आज का मेष राशि 28 दिसंबर 2025
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी जो लोग आपके विरोधी हैं आज ऑफिस के काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा। ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज घर परिवार की बातों को गहराई से न सोचें, मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जायेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-