1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 19 January 2026: मेहनत का मिलेगा अनुकूल परिणाम, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 19 January 2026: मेहनत का मिलेगा अनुकूल परिणाम, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 18, 2026 06:46 pm IST,  Updated : Jan 19, 2026 06:09 am IST

Mithun Rashifal 19 January 2026: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन धन के मामलों में अच्छा रह सकता है। मेहनत का भी अच्छा फल आपको मिलने की संभावना है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए 19 जनवरी का दैनिक मिथुन राशिफल के बारे में।

Mithun Rashifal - India TV Hindi
मिथुन राशिफल 19 जनवरी Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 19 January 2026: सोमवार के दिन मिथुन राशि के लोगों को धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। घर में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार का दैनिक मिथुन राशिफल। साथ ही जानिए मिथुन राशि वालों का लकी रंग और अंक के बारे में।

मिथुन राशिफल 19 जनवरी 2026

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको किसी कार्य को लेकर की गई मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करेंगे जिससे अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।