1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 17 Oct 2025: ग्रहों के राजा सूर्य आज बदलेंगे राशि, इन 4 राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 Oct 2025: ग्रहों के राजा सूर्य आज बदलेंगे राशि, इन 4 राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 17, 2025 06:03 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 08:33 am IST

Aaj Ka Rashifal 17th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी।आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 17th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज रमा एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज गोवत्स द्वादशी का व्रत भी किया जायेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। यहां जाने मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। 

मेष राशि: आज फाइनेंस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TV आज का मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा और माताजी आज आपसे कोई डिमांड कर सकती हैं। आज फाइनेंस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी ऐसे परिचित से भी मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम देने से सभी काम सिस्टम से बनते जाएंगे। 

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 1

वृष राशि: आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज उचित व्यवस्था हो जाने के बावजूद मन में कुछ परेशानी बनी रहेगी, अपना मनोबल मजबूत रखें। आज आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। अगर किसी व्यक्ति पर भरोसा करके कोई निर्णय लेने वाले हैं, तो उचित सोच विचार करना जरूरी है। 

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 4

मिथुन राशि: आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात द्वारा कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर कोई सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे। 

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 8

कर्क राशि: आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस के आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज बिजनेस के रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती हैं। कुछ अन्य काम की भी शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर भी विचार-विमर्श तथा अमल करने का उचित समय है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट संबंधित फाइलें बहुत ही संभालकर रखेंगे। जीवन में खुशियाँ ही खुशियां आयेंगी।

  • शुभ रंग – महरून
  • शुभ अंक – 3

सिंह राशि: आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। जो लोग स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, आज उनकी यह इच्छा पूरी भी होने के योग है। आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 2

कन्या राशि: अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज दौड़-भाग रहेगी लेकिन किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। परिवार की जिम्मेदारी भी अच्छे से निभा लेंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी। 

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 8

तुला राशि: आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें जल्दबाजी करना उचित नहीं है। कोई लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है। बेवजह की गतिविधियों में समय बेकार ना करके अपने कामों में ही व्यस्त रहेंगे। आज अन्य व्यवसायियों के बीच आपका दबदबा बना रहेगा। 

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 3

वृश्चिक राशि: व्यापार में लाभ के योग हैं 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। आपके बिजनेस में उलझने रहेंगी, लेकिन मेहनत से उनको सुलझा लेंगे। किसी भी कार्य में अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें। आज ऑफिस में कुछ राजनैतिक जैसा माहौल रहेगा। 

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 5

धनु राशि: आज किसी भी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी भी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दूसरों से भी अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 7

मकर राशि: आज परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। विचार न मिलने की वजह से पड़ोसियों अथवा आसपास के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 8

कुंभ राशि: आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। आज दिन कुछ व्यस्तता से भरा रहेगा। लेकिन आपके प्रयासों से व्यवस्था भी बनती जाएगी। किसी मित्र की मदद द्वारा कोई मुश्किल राह आसान होने से मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। किसी काम को पूरा करने में आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 2

मीन राशि: अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। पूरी मेहनत से अपने कामों को अंजाम देंगे और सामाजिक कामों में आपका रुतबा रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। 

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-

ढैय्या और साढ़ेसाती की चपेट में हैं मेष-सिंह समेत 5 राशियां, धनतेरस पर ये उपाय करके दूर होगा शनि का दुष्प्रभाव

छोटी दिवाली के दिन यम का दीपक जलाते समय इन 4 बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना होगा भारी नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।