सोमवार 13 जुलाई के दिन आर्द्रा नक्षत्र और ध्रुव योग रहेगा। ऐसे में कुछ आसान से उपाय इस दिन करने से आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। इन उपायों को करने से करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां आपको मिल सकती हैं साथ ही शिक्षा और पारिवारिक जीवन में भी आपको सुखद फल प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे मे।
सोमवार को आर्द्रा नक्षत्र और ध्रुव योग में करें ये उपाय
- अपने दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 2 मूली रखकर सोएं और सुबह उठकर उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। यह प्रक्रिया आर्द्रा नक्षत्र से शुरू करके लगातार 7 दिनों तक करें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार आने लगेगी।
- यदि आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं या बिजनेस को बहुत आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें और संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में दिन-रात तरक्की ही तरक्की होगी।
- अगर आपके किसी अजीज ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया है और आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में देवी सरस्वती के मन्दिर में जाकर आसन पर बैठकर देवी मां की विधिवत पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका कार्य समय पर पूरा होगा।
- यदि आपको किसी कारणवश मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से चिंतित हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन की माला लेकर गले में पहनें। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन को पीसकर, उसका तिलक मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी मानसिक परेशानियों का निवारण जल्द ही होगा।
- यदि आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटेल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
- अगर आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि उस कार्य में आपको शत प्रतिशत सफलता मिले तो एक नीले रंग का धागा लेकर घर से निकलें और शीशम के पेड़ पर अपना काम कहते हुए वह नीले रंग का धागा बांध दें। ऐसा करने से आपके काम के सफल होने की संभावना कई गुना बढ़ जायेगी।
- समाज या राजनीति के क्षेत्र में अपना रुतबा कायम करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र के दौरान मंदिर में तिल या गेहूं से बनी किसी चीज़ का दान करें। अगर यह संभव नहीं है तो केवल तिल या फिर गेहूं का दान करें। ऐसा करने से समाज में आपका रूतबा कायम होगा।
- अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपका मन पॉजिटिव रहेगा, इससे आपका इंटरव्यू अच्छा जाएगा और आपकी मेहनत का असर दिखेगा।
- यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है तो इसके लिये आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके व्यापार में धनलाभ होना शुरू हो जाएगा।
- अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें। ऐसा करने से आपका मन शांत रहने लगेगा और परिवार के माहौल में पॉजिटिविटी आने लगेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
सावन 2026 इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, महादेव की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता!