1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 10 April 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 10 अप्रैल का अंक ज्योतिष

Numerology 10 April 2024: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 10 अप्रैल का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 10, 2024 06:30 am IST,  Updated : Apr 10, 2024 06:30 am IST

Numerology 10 April 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (10 अप्रैल 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 10 April 2024:- India TV Hindi
Numerology 10 April 2024: Image Source : INDIA TV

Numerology 10 April 2024: 10 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। बुधवार को चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। द्वितीया तिथि 10 अप्रैल को शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा।

  • मूलांक-2 आज कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून मिलेगा।

  • मूलांक-3 आज कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा।

  • मूलांक-4 आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे।

  • मूलांक-5 आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में बिताएंगे।

  • मूलांक-6 आपके स्वभाव में बदलाव होगा आज घर की खुशियों में ही अपनी खुशी महसूस करेंगे।

  • मूलांक-7 आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • मूलांक-8 व्यस्तता के बावजूद कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालेंगे।

  • मूलांक-9 आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार अवश्य कर लें।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के तीसरे दिन इन मंत्रों का करें जप, माता चंद्रघंटा बरसाएंगी कृपा, रोग और भय से मिलेगी मुक्ति

भगवान कृष्ण के 10 यूनीक नाम, अपने बच्चे को दें इनमें से एक, बहुत खास है इन नामों का अर्थ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।