1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 2 March 2024: मूलांक 3 और 4 वालों के हाथ लगेगा गोल्डन चांस! बाकी जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 2 March 2024: मूलांक 3 और 4 वालों के हाथ लगेगा गोल्डन चांस! बाकी जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 02, 2024 06:30 am IST,  Updated : Mar 02, 2024 06:30 am IST

Numerology 2 March 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (2 मार्च 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 2 March 2024- India TV Hindi
Numerology 2 March 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 2 March 2024: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1 परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जिससे सभी लोग खुश होंगे।
  • मूलांक- 2 आपके कामों में जो भी रूकावटे आ रही है। वो रूकावटे आज दूर होंगी।
  • मूलांक- 3 आज का दिन उत्तम रहेगा। कारोबार मे फायदा होने के योग बन रहे हैं।
  • मूलांक- 4 अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • मूलांक- 5 आपको आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
  • मूलांक- 6 दोस्तों से आपकी मुलाकात होगी। कोई दोस्त आपकी मदद भी मांग सकता है।
  • मूलांक- 7 आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। जिससे लोग आपसे खुश बने रहेंगे।
  • मूलांक- 8 आज आप किसी की मदद करेंगे। जिससे आपका मन खुख होगा।
  • मूलांक- 9 विवाहित लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ खूब सारी बाते करेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: इस बार महाशिवारत्रि और प्रदोष व्रत का बन रहा है दुर्लभ संयोग, व्रत के इन नियमों का रखें ध्यान, मिलेगा महालाभ!

Ekadashi 2024: मार्च की पहली एकादशी का व्रत इस दिन रखा जाएगा, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।