1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 21 July 2024: इस मूलांक वालों को विदेश जाने का मिलेगा मौका, किसी अनुभवी की सलाह आएगी काम, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 21 July 2024: इस मूलांक वालों को विदेश जाने का मिलेगा मौका, किसी अनुभवी की सलाह आएगी काम, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 21, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 21, 2024 06:30 am IST

Numerology 21 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (21 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 21 July 2024: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 15 मिनट सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।   अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज अपने स्वभाव को संतुलित रखेंगे, आपकी वजह से किसी के चेहरे पर ख़ुशी आ सकती है।
  • मूलांक-2 आज अपने काम को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से अंजाम देंगे, आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
  • मूलांक-3 आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, पहले योग्य व्यक्ति की सलाह लेंगे।
  • मूलांक-4  बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा में बहुत मेहनत की जरूरत है, नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने के योग बने हैं।
  • मूलांक-5 आज लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजर अंदाज करें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
  • मूलांक-6 आज लंबे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी।
  • मूलांक-7 आज घर में आए लोगों के साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे।
  • मूलांक-8 आज संपत्ति संबंधी मामला हल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।
  • मूलांक-9 विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Finance Horoscope 22nd to 28th July 2024: इस सप्ताह इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, जानिए पैसों के मामले में कैसा रहेगा आपका यह हफ्ता?

Weekly Horoscope 22nd to 28th July 2024: जुलाई के आखिरी सप्ताह में इन राशि के जातकों को मिलेगी उन्नति, पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।