1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 30 July 2024: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, इन लोगों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 30 July 2024: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, इन लोगों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 30, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 30, 2024 06:30 am IST

Numerology 30 July 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (30 जुलाई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 30 July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट वृद्धि योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होगा, परिवार के साथ आप शॉपिंग करने जाएंगे।
  • मूलांक-2 पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज राहत मिलेगी।
  • मूलांक-3 आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे भले ही आप उसे नहीं जानते हों।
  • मूलांक-4 जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है।
  • मूलांक-5 आज आप कोई भी जोखिम ना उठाएं तथा गुस्से और आवेश पर भी काबू रखें।
  • मूलांक-6 आज आपका मन भक्ति भावना से भरा रहेगा, पास के किसी मंदिर जा सकते है।
  • मूलांक-7  आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ़ करेंगे, आपको खुद पर गर्व होगा।
  • मूलांक-8 आज घर के माहौल पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना पड़ने दें।
  • मूलांक-9 आज अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखेंगे तथा शांत तरीके से समस्याओं को सुलझाएंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Qualities Of August Born People: अगस्त में हुआ है जन्म तो आपमें होंगी ये 7 खूबियां, बस इस एक अवगुण को खुद से कर लें दूर

इन 5 राशियों की जिज्ञासा कभी नहीं होती शांत, कुछ नया सीखना हो तो चमक उठती हैं इनकी आंखें, आप भी हैं इनमें से एक? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।