1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 7 August 2024: आज दूसरों की मदद से बनेंगे इन 2 मूलांक वालों के काम, शाम को इन्हें मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 7 August 2024: आज दूसरों की मदद से बनेंगे इन 2 मूलांक वालों के काम, शाम को इन्हें मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 06:30 am IST

Numerology 7 August 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (7 अगस्त 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 7 August 2024: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 41 मिनट परिघ योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक-1 आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है, आपका दिन कब उसकी खातिरदारी में बीत जायेगा आपको पता भी न चलेगा। 
  • मूलांक-2 आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपके ऊपर इफ़ेक्ट पड़ेगा।
  • मूलांक-3 आज ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे, हो सकता है आपको कोई प्रोजेक्ट भी मिल जाये।
  • मूलांक-4 आज किसी काम में परेशानी से छुटकारा पाने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है, आपका काम समय से हो जायेगा।
  • मूलांक-5 आज का दिन आपके अनुकूल है, बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है।
  • मूलांक-6 आज आप काम को पूरा करने के लिए किसी करीब की मदद लेंगे इससे आपका काम आसान हो जायेगा।
  • मूलांक-7  आज की शाम आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है, यह सूचना आपके बेटे से रिलेटेड भी हो सकती है ।
  • मूलांक-8 अगर आप कोई जॉब कर रहे हैं तो आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, काम समय से पूरा होगा। 
  • मूलांक-9 आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, आप किसी व्यक्ति से मन की बात बोल सकते हैं।  

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर जरूर कर लें ये काम, सुख-शांति से कटेगा पूरा साल, हर क्षेत्र में मिलने लगेगी सफलता 

सपने में हीरा-मोती और नीलम जैसे रत्नों का दिखना है बड़ा संकेत, जान लें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।