1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 7 November 2024: आज इस मूलांक वालों के सभी बिगड़े काम बनेंगे, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 7 November 2024: आज इस मूलांक वालों के सभी बिगड़े काम बनेंगे, खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Bharti Singh
 Published : Nov 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 06:30 am IST

Numerology 7 November 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (7 नवंबर 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 7 November 2024- India TV Hindi
Numerology 7 November 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 7 November 2024: ​आज 7 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि गुरुवार रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस दिन सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज कोई आपको जरूरत का सामान गिफ्ट कर सकता है आपको खुशी होगी।
  • मूलांक 2- आपसे मिलने आज कोइ खास व्यक्ति आने वाला है जिसका आपको काफी दिनों से इंतज़ार था।
  • मूलांक 3- आज किसी भी परिस्थिति में अपने गुस्सा पर नियंत्रण रखें चीजों को समझने की कोशिश करें।
  • मूलांक 4- आज लोगों के बीच आपका व्यवहार मधुर रहेगा, मानसिक शांति बनी रहेगी।
  • मूलांक 5- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपकी कोई इच्छा पूरी होगी।
  • मूलांक 6- आज मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे।
  • मूलांक 7- आज कई तरह की योजनाएं दिमाग में आएंगी और उन्हें फलीभूत करना भी आसान होगा।
  • मूलांक 8- आज परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा, आपके रिश्ते संबंधी बात चल सकती है।
  • मूलांक 9- अपने काम के तरीके को व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2024: अगर पहली बार रखने जा रही हैं छठ का व्रत, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।