1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दोस्त और पालतू कुत्ते की मदद से अभ्यास कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन

दोस्त और पालतू कुत्ते की मदद से अभ्यास कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लाबुशेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 06:49 pm IST

लाबुशेन, पैट कमिंस और एलिसे पेरी को इस सप्ताह विजडन अलमनाक का ‘प्लेयर आफ द ईयर’ चुना गया।

Marnus Labuschagne- India TV Hindi
Marnus Labuschagne Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन मार्नस लाबुशेन अपने एक करीबी दोस्त और पालतू कुत्ते की मदद से लॉकडाउन के दौरान घर में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। दोस्त उन्हें टेप लगाई हुई टेनिस गेंद से थ्रोडाउन देता है जबकि कुत्ता विकेटकीपर का काम करता है।

लाबुशेन, पैट कमिंस और एलिसे पेरी को इस सप्ताह विजडन अलमनाक का ‘प्लेयर आफ द ईयर’ चुना गया। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खेल या तो स्थगित हो गया हैं या रद्द कर दिये गए हैं। ऐसे में लाबुशेन ने घर में अभ्यास का अनोखा तरीका खोज निकाला है।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कुछ दिन से अभ्यास शुरू किया है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरा सबसे अच्छा दोस्त इस समय मेरे साथ पृथकवास में है। हम दोनों अभ्यास करते हैं।’’

एक वीडियो में लाबुशेन घर के पिछवाड़े में अभ्यास कर रहे हैं। उनका कुत्ता स्टम्प्स के पीछे खड़ा है। ब्रिसबेन में अपने घर के गैरेज में उन्होंने अस्थायी कृत्रिम पिच लगा रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल