1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2019 10:31 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 10:31 pm IST

बायें हाथ के स्पिनर अराफात सन्नी और तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन को भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

ढाका। बायें हाथ के स्पिनर अराफात सन्नी और तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन को भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने भी टीम में वापसी की है। सन्नी और अराफात ने आखिरी टी20 मैच 2016 में खेला था। सन्नी ने दस टी20 मैचों में 12 विकेट लिये हैं।

उन्हें आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण निलंबित कर दिया गया था। एक पारिवारिक विवाद के कारण 2017 में दो महीने जेल में भी रहना पड़ा था।

चयनकर्ताओं ने शब्बीर रहमान, नजमुल हुसैन शंटो, रूबेल हुसैन और तैजुल इस्लाम को भी बाहर कर दिया। टी20 श्रृंखला का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में होगा। अगले दो मैच राजकोट और नागपुर में खेले जायेंगे।

टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, असीफ हुसैन, मुसद्दक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, अराफत सन्नी, मोहम्मद सैफुद्दीन, अल अमीन हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान, शफीउल इस्लाम । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल