1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

IND v ENG : इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 05:28 pm IST

दूसरे टी20 में भारत के हाथों मिली सात विकेट की हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उनके बल्लेबाज धीमी पिच को समझ नहीं पाए।

IND v ENG : इंग्लिश कप्तान...- India TV Hindi
IND v ENG : इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा Image Source : GETTY

अहमदाबाद| दूसरे टी20 में भारत के हाथों मिली सात विकेट की हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उनके बल्लेबाज धीमी पिच को समझ नहीं पाए और इसलिए वे रन बनाने में विफल रहे। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73) और अपना डेब्यू मैच खेलने वाले ईशान किशन (56) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने यहां नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया।

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पहला मैच आठ विकेट से जीता था। मोर्गन ने कहा कि पहले मैच की पिच दूसरे मैच की पिच से काफी अलग थी।

संजना गणेशन के यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हुए बुमराह, शादी के बंधन में बंधा भारत का यह स्टार

मोर्गन ने मैच के बाद कहा, "एक समय हम अच्छी स्थिति में थे (इंग्लैंड का स्कोर 11 ओवर में दो विकेट पर 91 रन था)। लेकिन भारत ने अच्छी गेंदबाजी की। यह पहले मैच की पिच से अलग पिच थी। पिच धीमी थी और इस पर हमारी कमजोरियां उजागर हो गईं। उन्होंने हमें शुरू से ही बैकफुट पर रखा और हम उसका सामना नहीं कर सके। यह निराशाजनक था। गेंद की गति हमेशा से बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहती है। जिस तरह से हम खेले, उससे मैं थोड़ा निराश हूं।"

इंग्लैंड को दूसरे मैच में तेज गेंदबाज मार्क वुड की कमी खली, जिन्होंने पहले मैच में चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाए थे। वुड चोट के कारण अगले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

जसप्रीत बुमराह ने रचाई शादी, क्रिकेट जगत ने खास अंदाज में दी बधाई

कप्तान ने कहा, "हमें हमेशा मार्क वुड की कमी खली। वह आज बेहतर महसूस कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले मैच तक फिट हो जाएंगे। हम अभ्यास करेंगे और अगला मैच लाल मिट्टी पर है और वहां शायद ज्यादा टर्न होगा।" दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल