1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी और मुस्ताफिजुर दोषी लगा जुर्माना

धोनी और मुस्ताफिजुर दोषी लगा जुर्माना

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2015 07:34 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 07:46 pm IST

मीरपुर: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर रहमान को आज दोनों देशों के बीच कल खेले गये पहले एकदिवसीय मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी

शुरआत में आरोपों से इनकार करने वाले मुस्ताफिजुर ने साक्ष्य पेश किये जाने के बाद प्रस्तावित धाराओं के तहत आरोप स्वीकार लिया।

पायक्रोफ्ट ने कहा मुस्ताफिजुर पर उसकी मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया। उसने यह स्वीकार कर लिया कि जिस तरह वह बल्लेबाज के रास्ते में आया वह गलत था और उसे संपर्क से बचने के लिए कुछ और करना चाहिए था।

उन दोनों पर यह आरोप फील्ड अंपायर राड टकर और एनामुल हक के अलावा तीसरे अंपायर अनिसुर रहमान और चौथे अंपायर मसादुर रहमान ने लगाया था।

मैच रैफरी एंडी पायक्रोफ्ट ने कल रात भारतीय टीम मैनेजर बिस्वरूप डे को सुनवाई के बारे में बताने के लिये समन किया था ।

टीम प्रबंधन ने क्यों बदला फैसला? जानने के लिए देखें अगला पेज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल