1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और पाकिस्तान का एक-दूसरे के खिलाफ खेलना क्रिकेट के लिए अच्छा : युवराज सिंह

भारत और पाकिस्तान का एक-दूसरे के खिलाफ खेलना क्रिकेट के लिए अच्छा : युवराज सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 09:01 pm IST

युवराज और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी का मानना ​​है कि दोनों देश अगर आपस में खेलते हैं तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। 

Yuvraj Singh- India TV Hindi
India and Pakistan playing against each other is good for cricket: Yuvraj Singh Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में जितना अधिक खेलेंगी इस खेल का उतना अधिक भला होगा। युवराज और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी का मानना ​​है कि दोनों देश अगर आपस में खेलते हैं तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। 

युवराज ने स्पोर्ट्स360 से कहा, ‘‘ मुझे पाकिस्तान के खिलाफ 2004, 2006 और 2008 में द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के बारे में याद है। इन दिनों दोनों देशों के बीच ज्यादा क्रिकेट नहीं होता। लेकिन ये चीजें हमारे हाथ में नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम खेल से लगाव के कारण क्रिकेट खेलते हैं। हम खुद यह तय नहीं कर सकते कि किस देश के खिलाफ खेलना है। मैं हालांकि यह कह सकता हूं कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से अधिक खेलेंगे तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा।’’ 

युवराज और अफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन दोनों फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में खेलते हैं। अफरीदी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला हुई तो यह एशेज से बड़ी श्रृंखला होगी। हमें हालांकि ऐसा मौका नहीं मिलता है। हम लोगों के खेल के प्रति प्यार के बीच में राजनीति को लेते आते हैं।’’

दोनों देश आईसीसी के टूर्नामेंटों में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं लेकिन 2013 के बाद से कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट श्रृंखला 2008 में खेली गयी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल