1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: मैक्सवेल ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

IPL 10: मैक्सवेल ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

 Written By: Bhasha
 Published : May 10, 2017 11:31 am IST,  Updated : May 10, 2017 11:36 am IST

किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से मात दे दी। जिसके बाद कप्तान मैक्सवेल ने 14 रन से मिली जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।

maxwell- India TV Hindi
maxwell Image Source : PTI

मोहाली: कल रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से मात दे दी। जिसके बाद कप्तान मैक्सवेल ने 14 रन से मिली जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया साथ ही उम्मीद जतायी कि आगे भी टीम ऐसा प्रदर्शन करेगी। इस मैच में मोहित शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। मैक्सवेल ने कहा, मैंने मैदान पर सुधरे हुए प्रदर्शन की अपील की थी और हमने ऐसा ही किया। अक्षर पटेल ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण किया। मुझे लगा कि स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे। राहुल तेवतिया ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमने बीच में दो विकेट निकाले और इसके बाद आखिर तक उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया। IPL 2017: सम्मान औपचारिकता के लिए लड़ेंगी दिल्ली-गुजरात

 

उन्होंने कहा, हमने दस से 15 रन कम बनाये थे लेकिन हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमारे गेंदबाज जानते थे कि उन्हें क्या करना है और उन्होंने इसे अंजाम दिया। अब भी हमारे लिये करो या मरो की स्थिति है लेकिन हमने अपने प्रशसंकों को जश्न मनाने का कुछ मौका दिया। 
किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती दस ओवरों में तीन विकेट पर 63 रन बनाये लेकिन आखिरी दस ओवरों में 104 रन बनाकर वह छह विकेट पर 167 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

इसके जवाब में केकेआर छह विकेट पर 153 रन ही बना पाया। केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि उनका और रोबिन उथप्पा का एक ओवर में आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। उन्होंने कहा, हमने बहुत अच्छी शुरूआत की थी। मेरा मानना है कि मेरा और रोबिन का आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा। किंग्स इलेवन को श्रेय जाता है। उन्होंने किसी भी समय हमें आसानी से रन नहीं बनाने दिये। खाली गेंदों के कारण काफी अंतर पैदा हुआ। एक समय में सात से आठ रन प्रति ओवर चाहिए लेकिन जब वह दस से 11 रन प्रति ओवर हो गया तो वहां से चीजें मुश्किल बन गयी। IPL 2017: जोहरी की तरह दीपिका पदुकोन ने 6 साल पहले ही कोहली को परख लिया था

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल