1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिसबाह उल हक को दोहरी भूमिका दिए जाने से नाराज है मोहम्मद यूसुफ, दिया ये बड़ा बयान

मिसबाह उल हक को दोहरी भूमिका दिए जाने से नाराज है मोहम्मद यूसुफ, दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2020 10:58 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 10:58 pm IST

मोहम्मद यूसुफ ने मिसबाह उल हक को मुख्य कोच और चयनकर्ता की दोहरी भूमिका में बनाये रखने के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है।

Misbah Ul Haq- India TV Hindi
Misbah Ul Haq Image Source : GETTY IMAGES

कराची|| पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने मिसबाह उल हक को मुख्य कोच और चयनकर्ता की दोहरी भूमिका में बनाये रखने के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है। यूसुफ ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं बोर्ड के इन दोहरे मानदंडों को नहीं समझता। एक तरफ तो वे सभी कोचिंग क्वालीफिकेशन की बात करता है और दूसरी तरफ मिसबाह को मुख्य कोच बनाता है जबकि उसे पूर्व में क्लब स्तर पर भी कोचिंग का अनुभव नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मिसबाह को बिना कोचिंग कौशल के नियुक्त करना योग्यता का मजाक बनाने जैसा है। उन्हें पीएसएल में कोचिंग की अनुमति देना भी गलत है। ’’ यूसुफ ने कहा, ‘‘मैंने हाल में मिसबाह की मीडिया से बातचीत सुनी जिसमें वह ईमानदारी और सत्यनिष्ठा जैसी बातें कर रहा था और जबकि जब वह कप्तान था तब उसने अजहर अली को कभी वनडे टीम में नहीं आने दिया।’’

अभी पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान अजहर को जनवरी 2013 से अप्रैल 2015 तक वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल