1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका संयुक्त अरब अमीरात में पहला दिन-रात्रि टेस्ट खेलेगी

श्रीलंका संयुक्त अरब अमीरात में पहला दिन-रात्रि टेस्ट खेलेगी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2017 07:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 07:29 pm IST

श्रीलंका अपना पहला दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट इस महीने संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के दौरान खेलेगा। श्रीलंका क्रिकेट ने आज यह जानकारी दी।

Day night test match- India TV Hindi
Day night test match

कोलंबो: श्रीलंका अपना पहला दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट इस महीने संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के दौरान खेलेगा। श्रीलंका क्रिकेट ने आज यह जानकारी दी।  टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत 28 सितंबर को होगी जबकि इसका अंत 10 अक्तूबर को होगा। इन दोनों में से एक मैच को दिन-रात्रि टेस्ट के रूप में खेलने का कार्यक्रम है। श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्ट श्रृंखला के लिए दिनेश चांदीमल की अगुआई में 25 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा की है। 

बोर्ड ने बताया कि टीम अबु धाबी, दुबई और शारजाह में पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी20 मैच भी खेलेगी। अधिकारी ने बताया कि तीसरा टी20 मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा लेकिन यह सुरक्षा अधिकारियों से स्वीकृति मिलने पर निर्भर करेगा। 

ग़ौरतलब है कि इस समय भारत श्रीलंका के दौरे पर है जहां उसने टेस्ट सिरीज़ में 3-0 और वनडे में 5-0 से उसे हराया है। दौरे का अंतिम मैच टी20 बुधवार को खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल