1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा इंग्लैंड में एक-दो नहीं बल्कि लगाएंगे इतने शतक, सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी

रोहित शर्मा इंग्लैंड में एक-दो नहीं बल्कि लगाएंगे इतने शतक, सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2021 01:29 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 01:29 pm IST

गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा हमेशा अटैकिंग मोड में रहते हैं जिस वजह से कई बार वह खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से आउट हो जाते हैं।  

Sunil Gavaskar's prediction about Rohit Sharma, said he will score so many centuries against England- India TV Hindi
Sunil Gavaskar's prediction about Rohit Sharma, said he will score so many centuries against England Image Source : GETTY IMAGES

लिमिटेड ओवर क्रिकेट के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। रोहित को 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने का मौका मिला था। इस मौके को उन्होंने दोनों हाथों से लपका और लाजवाब प्रदर्शन कर इस स्थान पर अपना कब्जा किया।

घरेलू पिचों पर धमाल मचाने के बाद रोहित ने कंगारुओं की सरजमीं पर परीक्षा पास की और अब उनके सामने चुनौती इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की है। भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड में भी सफल होंगे और वह मेजबानों के खिलाफ कम से कम तीन शतक लगाएंगे।

क्रिकेट एनालिस्ट पॉडकास्ट पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, "रोहित के केस में, पहले दो-तीन ओवरों महत्वपूर्ण होते हैं। इन ओवरों के दौरान उनका फ्रंट फुट गेंद की पिच तक नहीं पहुंचता है। लेकिन, कुछ ओवरों के बाद जब उनका फ्रंट फुट गेंद की पिच तक पहुंचने लगता है तो वह बेहतरीन लय में नजर आते हैं।"

उन्होंने आगे कहा "ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए थे, लेकिन जिस तरह से वह तेज गेंदबाजों को खेल रहे थे वह लाजवाब था। वह गेंदबाज 90 माइल प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन रोहित जिस तरह से खेल रहे थे लग रहा था कि वह 40 माइल प्रति घंटे की स्पीड से बॉल फेंक रहे हैं। उनके पास खेलने का बहुत समय रहता है।"

गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा हमेशा अटैकिंग मोड में रहते हैं जिस वजह से कई बार वह खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से आउट हो जाते हैं।

लिटल मास्टर ने कहा "उनकी चीज यह है कि वह हमेशा अटैक करने के लिए देखते हैं। तो वह अपने शॉट सिलेक्शन की वजह से आउट हो जाते हैं। लेकिन, अगर वह सही तरीके से खेलते हैं, तो वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कम से कम तीन शतक लगाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल